फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bulldozer run on encroachment of GT Road

जीटी रोड के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर बुलडोजर

Sat, 02 Apr 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer run on encroachment of GT Road
खतौली नवीन मंड़ी स्थल के सामने अतिक्रमण हटाते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, खतौली। नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने जीटी रोड पर अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन

एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को सात दिन का समय दिया गया था। शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया। व्यापारियों ने अपना सामान नालों के ऊपर से हटा लिया था। जीटी रोड पर नवीन मंडी स्थल से अतिक्रमण हटाने की शुरूआत की गई। वहां पर सड़कों पर रखा सामान हटवाया गया। नाले पर जिन बैंकटहॉल संचालकों, दुकानदारों ने पक्का निर्माण किया हुआ था, वह तुड़वाया गया। नाले के ऊपर आने वाले टिन शेड को भी गिराया गया। मकान व दुकान के प्रथम तल पर जाने के लिए सड़क से बनाए गए जीने भी गिराए गए। इंस्पेक्टर संजीव कुमार, लेखपाल संजय चौहान, नगरपालिका से नेपाल सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, संदीप, चंकी, राहुल मौजूद रहे।
दुकानदार बोले, हम पैमाइश कराएंगे
एसडीएम जीत सिंह राय ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की जमीन से कब्जा नहीं हटाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह पैमाईश कराकर यदि नाले के पीछे भी पीडब्लूडी की भूमि है वह खाली करेंगे।
विज्ञापन

किसी ने जताई नाराजगी, किसी ने बरसाए फूल
अभियान के दौरान व्यापारी जीशान के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम के साथ पुलिस पालिका द्वारा हटाए जा रहे अतिक्रमण की सराहना करते हुए पुष्प वर्षा की। अभियान से कुछ व्यापारी नाराज भी नजर आए।

खतौली में बाबा का बुलडोजर अतिक्रमण पर चलते हुए।

खतौली में बाबा का बुलडोजर अतिक्रमण पर चलते हुए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली में अतिक्रमण हटाने के दौरान एसडीएम पर व्यापारियों ने की पुष्प वर्षा।

खतौली में अतिक्रमण हटाने के दौरान एसडीएम पर व्यापारियों ने की पुष्प वर्षा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed