फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Building of 330 dilapidated schools will be demolished

330 जर्जर विद्यालयों की बिल्डिंग होगी ध्वस्त

Fri, 01 Oct 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Building of 330 dilapidated schools will be demolished
330 जर्जर विद्यालयों की बिल्डिंग होगी ध्वस्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सीबी सिंह ने मिशन प्रेरणा की बैठक करते हुए ऑपरेशन कायाकल्प में जनपद के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों को पंद्रह दिन के अंदर 19 पैरा मीटर्स पर पूर्ण कराने के डीपीआरओ को निर्देश दिए। जिले में जर्जर भवन को चिह्नित कर इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। इसमें जनपद में कुल 330 विद्यालय चिह्नित हुए हैं।
लोकवाणी भवन में हुई बैठक में बीएसए मायाराम ने बताया कि समिति को 204 विद्यालयों के प्रमाणपत्र दिए जा चुके हैं। अवशेष 126 के लिए समिति को 15 दिन के अंदर विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए विद्यालयों के जर्जर या मरम्मत के प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के समिति को निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय पर विद्यालयों का निरीक्षण करें। स्पोर्ट किट, दवाइयों की भी प्राथमिकता के आधार पर जांच करें और 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

उन्होंने मिड-डे मील पर भी कहा कि जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को दिए जाने वाला भोजन स्वच्छ एवं साफ हो ओर साथ ही स्वादिष्ट हो। उन्होंने नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण योजना, नि:शुल्क स्वेटर वितरण योजना, नि:शुल्क यूनिफार्म वितरण योजना, नि:शुल्क बैग वितरण योजना, नि:शुल्क जूता मोजा वितरण योजना आदि पर चर्चा करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed