{"_id":"64f62b403e20c8b33a09ec84","slug":"build-tanks-in-villages-with-quality-balyan-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-6809-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर - गांवों में टंकियों का निर्माण गुणवत्ता से करें : बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर - गांवों में टंकियों का निर्माण गुणवत्ता से करें : बालियान
Tue, 05 Sep 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
- केंद्रीय राज्यमंत्री ने जल जीवन मिशन में ली बैठक
- 15 दिन में डीएम, एक माह में खुद मंत्री लेंगे बैठक
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि गांवों में टंकी निर्माण में मानकों से कोई समझौता नहीं होगा। 31 दिसंबर तक जिले में चल रहे सभी कार्य पूरे होने चाहिए। जब तक ये कार्य पूरे नहीं होंगे नया प्रोजेक्ट शुरू नहीं होगा। 15 दिन में डीएम और एक माह में वह खुद कार्यो की समीक्षा करेंगे।
विकास भवन सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने जिले में 285 गांवों में ओवरहेड टैंक बना रही कंपनियों के मालिकों के साथ बैठक की। मिशन में 191 टंकी लक्ष्मी कंपनी, 19 गायत्री और 75 एनकेजी बना रही हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि जिन गांवों में टंकी निर्माण चल रहा है, सभी में कंपनियों की लापरवाही सामने आ रही हैं। कंपनी सड़क खोदने की बजाय नई टैक्नोलॉजी का प्रयोग करें। कुछ गांवों में सड़क खोदकर डाल दी गई हैं। कुछ में पाइप फट गए हैं। कुछ में निर्माण अधूरा पड़ा है। निर्माण में मानकों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि पुराने काम पूरे हुए बिना कोई नया कार्य प्रारंभ नहीं किया जाएगा।
कंपनी के मालिकों के साथ 15 दिन में डीएम और एक महीने में वह स्वयं बैठक लेंगे। गांव में कार्य पूरा करने के बाद ही कंपनी का भुगतान होगा। कंपनी शेड्यूल बनाकर देंगी कि कितने दिन में कितना काम करेंगे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, सीडीओ संदीप भागिया, ब्लाॅक प्रमुख अमित चौधरी, अक्षय पुंडीर, नरेंद्र सिंह, गौतम आदि मौजूद रहे।