फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Build divider on 14 feet wide road only

14 फुट चौड़ी सड़क पर ही बनाएं डिवाइडर

Fri, 16 Sep 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Build divider on 14 feet wide road only
एसपी ट्रैफिक से बातचीत करते व्यापारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
14 फुट चौड़ी सड़क पर ही बनाएं डिवाइडर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार दोपहर एसपी यातायात व व्यापारी नेताओं में शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श हुआ। व्यापारियों ने कहा कि शहर में 14 फुट चौड़ी सड़क पर ही डिवाइडर लगाए जाएं। 12 फुट लंबाई में डिवाइडर लगाने के बाद पैैदल के लिए रास्ता छोड़ा जाए।
शहर में व्यवस्था बनाने के लिए यातायात पुलिस की ओर से विभिन्न मार्गों पर बीच में डिवाइडर लगाए जा रहे हैं। अंसारी रोड पर डिवाइडर लगाना शुरू होते ही वहां व्यापारियों में रोष बन चला था। दर्जनों व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर नाराजगी भी जताई थी। तब से सभी जगह बाजारों में डिवाइडर लगाने का मामला उलझा हुआ था। व्यापारियों का कहना था कि उनके यहां सड़क बेहद संकरी है और वहां पर एक वाहन सड़क किनारे खड़ा करने पर दूसरे बड़े वाहन को निकलने में परेशानी होती है। ऐसे में वहां डिवाइडर न लगाए जाएं। डिवाइडर लगाने से इस मार्ग से बालाजी व गणेश जयंती की बड़ी शोभायात्रा निकालने में भी परेशानी होगी।
विज्ञापन

एसपी यातायात से मिले व्यापारी
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, सरदार बलविंदर सिंह, राकेश त्यागी, हरिओम शर्मा, बृज कुंवर, पवन सनपेड़िया ने एसपी यातायात कुलदीप सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात कर शहर में यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुझाव भी दिए
- जहां पर डिवाइडर लगाए जा रहे हैं और वहां पर बाजार की गली है तो वहां पर कट जरूर छोड़ा जाए।
- जहां सड़क दोनों तरफ 14 फुट से कम है वहां पर डिवाइडर न लगाया जाए।
- शहर में जहां सड़क संकरी हैं वहां पर पहले पैमाइश कराएं और इसके बाद ही डिवाइडर लगाएं।
व्यापारी नेताओं ने शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर मुलाकात की थी। कुछ बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया - कुलदीप सिंह, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed