फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Build a flyover at the intersection near the temple and the bank

मंदिर व बैंक के पास चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने की मांग

Wed, 18 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Build a flyover at the intersection near the temple and the bank
बिटावदा गांव में ग्राम प्रधान के प्रतिष्ठान पर फ्लाईओवर को लेकर वार्ता करते ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मंदिर और बैंक के पास चौराहे पर फ्लाईओवर बनाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य जारी है। इस हाईवे पर बिटावदा गांव के पास मंदिर व बैैंक के चौराहे पर फ्लाईओवर नहीं बनाए जाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने इस संबंध में ग्राम प्रधान के साथ बैठक में वार्ता की। ग्रामीणों ने बताया कि उपजिलाधिकारी मौके का मुआयना कर चुके हैं। समस्या का कोई समाधान नजर नही आ रहा है। ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि उचित स्थान पर फ्लाईओवर न बना तो वे आंदोलन करेंगे।
मेरठ-करनाल हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य जारी है। इस हाईवे पर बिटावदा गांव के पास फ्लाईओवर निर्माण का कार्य भी जारी है। ग्राम प्रधान मनोज सहरावत ने बताया कि फ्लाईओवर गलत स्थान पर बनाया जा रहा है। यह फ्लाईओवर गांव के मुख्य रास्ते के सामने मंदिर व बैंक के पास चौराहे पर बनना चाहिए। इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान मनोज सहरावत के प्रतिष्ठान पर बुधवार को ग्रामीणों की बैठक का आयोजन हुआ। फ्लाईओवर बनने को लेकर आने वाली समस्या पर विचार विमर्श हुआ। ग्राम प्रधान ने कहा कि बैंक व जूनियर हाईस्कूल के चौराहे के पास मंदिर के सामने फ्लाईओवर बनना चाहिए। यह गांव का मुख्य रास्ता है। मुख्य रास्ते पर फ्लाईओवर नही बना तो रोजाना दुर्घटनाएं होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। बैठक में ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी समस्या का समाधान न हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। बैठक में योगेंद्र कुमार उर्फ टीटू, विक्रम, राजेश संगल, पप्पू, राकेश, श्यामवीर, पुष्पेंद्र, हरलाल, अंशु, उधम व नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed