फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BSNL SIM will be available for one rupee, 2 GB data per day

Muzaffarnagar News: एक रुपये में मिलेगा बीएसएनएल का सिम, प्रतिदिन 2 जीबी डाटा

Mon, 04 Aug 2025 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 04 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
BSNL SIM will be available for one rupee, 2 GB data per day
- अतिरिक्त खर्च बचाने के लिए बीएसएनएल लाया एक रुपये का फ्रीडम प्लान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुज़फ़्फ़रनगर। बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक अगस्त से एक विशेष फ्रीडम प्लान शुरू किया है। इसके तहत नए ग्राहकों और मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के जरिए बीएसएनएल से जुड़ने वाले ग्राहक को मात्र एक रुपये में 4जी सिम मिलेगा।
बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक नरेश चंद ने बताया कि सामान्यत: 199 रुपये में उपलब्ध प्लान इस सिम के साथ 30 दिन मुफ्त मिलेगा। सिम से प्रतिदिन 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड वाइस कॉल और 100 एसएमएस का लाभ मिलेगा। यह सिम 31 अगस्त तक केवल एक रुपये में मिलेगा। इससे ग्राहकों का अतिरिक्त खर्च भी बच सकेगा।
विज्ञापन



इस योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फ्रेंचाइजी की मदद से कैंप लगाए जायेंगे। पटेल नगर, शिव चौक, खतौली, बुढ़ाना बीएसएनएल दूरभाष सेवा केंद्रों पर भी यह सिम मिलेगा। इस दौरान सहायक महाप्रबंधक विमल त्यागी, हेमेंद्र पाल सिंह, राकेश सैनी, नरेंद्र कुमार यादव, संदीप कुमार राजीव सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed