{"_id":"623627855da7d862a037cef3","slug":"bs-academy-shamli-won-the-cricket-league-muzaffarnagar-news-mrt5810312176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएस एकेडमी शामली ने जीती क्रिकेट लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएस एकेडमी शामली ने जीती क्रिकेट लीग
विज्ञापन
शामली की टीम को सम्मानित करते हुए
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएस एकेडमी शामली ने जीती क्रिकेट लीग
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान के खेली जा रही अंडर-13 लीग टूर्नामेंट के फाइनल में बीएस क्रिकेट एकेडमी शामली ने मैग क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरनगर को हराकर फाइनल अपने नाम किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
टॉस मैग एकेडमी ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शामली ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट पर 239 रनों का विशाल स्कोर बनाया। प्रिंस ने शानदार 70 रन, सत्यम ने 46, अर्पित ने 21 और सक्षम ने 20 रनों का योगदान दिया।
मैग एकेडमी के गेंदबाज तन्मय को तीन और माधव को दो विकेट मिले। 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैग एकेडमी की टीम 23 ओवर में मात्र 106 रनों पर सिमट गई। आरव ने 26, तन्मय ने 18 और देवांश ने 13 रनों का योगदान दिया। शामली के गेंदबाज सक्षम ने चार विकेट लिए। सक्षम को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस लीग में सबसे ज्यादा 100 रन बनाने वाले प्रिंस को श्रेष्ठ बल्लेबाज, लीग में सबसे ज्यादा सात विकेट लेने वाले गेंदबाज माधव गौतम को श्रेष्ठ गेंदबाज और लीग में 58 रन और नौ विकेट लेने सक्षम को मैन ऑफ द सीरीज का इनाम दिया गया। अंपायर अरशद, पलक शर्मा और स्कोरर चंदन रहे।
विज्ञापन
एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर, संयुक्त सचिव रोहित चौधरी, मैग के निदेशक गौरव अरोरा, गौरव सिद्धार्थ, विकेंद्र निर्वाल, रोहित मलिक, जितेंद्र शर्मा, बिट्टू, भोला मौजूद रहे।