फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brother-sister dies in an accident

हादसे में भाई-बहन की मौत, कांवड़ देखकर बाइक से आ रहे थे दोनों

Fri, 10 Aug 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 10 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Brother-sister dies in an accident
भाई-बहन की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
 हरिद्वार से गंगाजल लेकर तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों की भीड़ में कई हादसे हुए। तितावी थाना क्षेत्र के गांव बुड़ीना कलां में बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। इसके अलावा अलग-अलग सड़क हादसों में कई कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

तितावी थाना क्षेत्र के गांव बुड़ीना कलां निवासी शैलेंद्र (21) पुत्र रतन सिंह बुधवार रात करीब 11 बजे चचेरी बहन कक्षा-नौ की छात्रा रीना (16) पुत्री नरेश उर्फ भूरा के साथ बाइक पर पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर स्थित धौलरा बस स्टैंड पर कांवड़ देखने जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में जब वे शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज के निकट पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार से कांवड़ देखकर लौट रहे गांव के ही अरुण की बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में शैलेंद्र व रीना सड़क पर सिर के बल जाकर गिरे और अचेत हो गए। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार अरुण व उसकी रिश्तेदार मीना भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही सभी घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां से चारों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में शैलेंद्र तथा रीना को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अरुण और मीना की हालत गंभीर बताई जा रही है। भाई-बहन की मौत से गांव में शोक व्याप्त है।
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र में बुढ़ाना मोड़ पर बृहस्पतिवार को हुए हादसे में दो बाइकों पर सवार गांव किनौनी निवासी प्राची बालियान, उसका भाई देव बालियान और दूसरी बाइक पर सवार डाक कांवड़िये झिंझाना के गांव जमालपुर निवासी बबलू व पानीपत निवासी नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार दोपहर वहलना चौक के निकट हुए हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। वहीं, हाइवे पर हुए अलग-अलग हादसों में दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी राजकुमार, हरिनगर निवासी पति-पत्नी गौरव व शिवानी के साथ ही पानीपत निवासी ऋतिक, दलवीर और गाजियाबाद निवासी राजकुमार भी घायल हो गए। उक्त सभी कांवड़ियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।  

बरला में कांवड़िये समेत दो घायल
छपार/भोपा। हरिद्वार से बाइक पर गंगाजल लेकर आ रहे शिवभक्त ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह और बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। बागपत के गांव निनाना निवासी नत्थूराम बृहस्पतिवार को हरिद्वार से बाइक पर गंगाजल लेकर आ रहा था। जब वह दिल्ली-दून नेशनल हाइवे पर बरला चौराहे पर पहुंचा, तो बरला निवासी इसरार पुत्र रसूल्ला सड़क पार कर रहा था। उसको बाइक ने टक्कर मार दी।


बाइक सवार को भी गंभीर चोटें आई। पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां से इसरार को गंभीरावस्था में चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उधर, भोपा में जल चढ़ाकर वापस लौट रहे दंपति और उनके दो बच्चे सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जिला हरिद्वार के गांव सेदोपुर का अक्षय अपनी पत्नी महेंद्री, बेटा विशाल, बेटी शिवानी के साथ पुरा महादेव जलाभिषेक कर लौट रहा था। भोपा नहर पुल पर अक्षय की बाइक का किसी कारण संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर गिरने से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed