फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brother dies during sister marriage in Muzaffarnagar

हर आंख हुई नम: बहन की विदाई के बीच भाई ने दुनिया को अलविदा कहा, मातम ने ली खुशियों की जगह

Sun, 21 Nov 2021 11:04 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 21 Nov 2021 11:04 PM IST
सार

बाबुल के घर से डोली में बैठकर बेटी चली तो गई, लेकिन देर रात तक ससुराल से ही बार-बर परिवार को कॉल कर भाई का हाल जानती रही। परिजन बेटी को झूठी दिलासा देते रहे।

विज्ञापन
Brother dies during sister marriage in Muzaffarnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के मुजफ्फरनगर में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक तरफ आंगन से बहन की डोली उठी और दूसरी तरफ बुखार के कारण अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखे गए भाई की जान निकल गई। जिसे भी इस घटना की जानकारी मिली, उसकी आंख भर आई।ग्रामीणों ने एकजुट होकर पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाया। बेटी को भाई की मौत की जानकारी दिए बिना विदा किया। जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां कुछ ही देर में सन्नाटा पसर गया।

विज्ञापन


भोपा कसबा निवासी सुशील भोपा-मोरना मार्ग पर प्राइवेट बस में परिचालक है। सुशील की बड़ी बेटी तानिया उर्फ तनु का विवाह मुजफ्फरनगर के आशीष के साथ रविवार को होना तय हुआ था। घर में खुशियां थीं। शनिवार को तनु का छोटा भाई वंश (14) बुखार की चपेट में आ गया। परिजनों ने पहले स्थानीय डॉक्टर को दिखाया, लेकिन आराम नहीं लगा। गंभीर हालत में शनिवार रात ही वंश को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटे के बीमार होने से शादी की खुशियां फीकी पड़ गईं।
विज्ञापन


रविवार को दोनों पक्षों की सहमति से आनन-फानन सादगी से विवाह कराया गया। एक तरफ बहन की शादी हो रही थी और दूसरी तरफ भाई जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था। दोपहर बाद वंश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही कसबे के लोग पहुंचे। बेटी को बिना जानकारी दिए ही विदा कराया और परिजनों को हिम्मत बंधाई। परिजन गम में डूबे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शादी में सबसे अच्छा दिखना चाहता था वंश

तीन भाईयों की इकलौती बहन होने के नाते शादी की तैयारियां देखते ही बन रही थीं। परिवार का सबसे चहेता व छोटा बेटा वंश बहन की शादी के लिए बेहद खुश था। बहन की शादी में सबसे अच्छा दिखना चाहता था, उसने अपनी बहन तनु की पसंद के कपड़े खरीदे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed