फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Broke the security net on Gangnahar bridge

Muzaffarnagar News: गंगनहर पुल पर लगी सुरक्षा जाली तोड़ी

Tue, 04 Jul 2023 12:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 04 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Broke the security net on Gangnahar bridge
खतौली में गंगनहर स्नानघाट पर पुल के ऊपर लगी सुरक्षा जाली तोडी
खतौली। गंगनहर स्नानघाट के पुराने पुल पर लगाई गई सुरक्षा जाली को तोड़ दिया गया। युवक पुल के ऊपर से खतरनाक तरीके से गंगनहर में कूद रहे हैं। जिससे कभी कोई बड़ा हादसा होने का अंदेशा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने पुराने गंगनहर पुल का मार्ग बंद कर पुल के ऊपर सुरक्षा के लिए जाली लगाई गई थी। यहां पर आसपास गांव तथा नगर के मोहल्लों से स्नान करने वाले युवकों ने जाली को तोड़ दिया। नहाने वाले युवक खतरनाक तरीके से पुल के ऊपर से पानी में कूद रहे हैं। कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। स्नानघाट पर बड़ी संख्या में कांवडि़ए स्नान करते हैं। एसडीएम सुबोध कुमार ने बताया कि पुल के चारों ओर बैरिकेडिंग कराई जाएगी। इस कार्य को एक दिन में पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

- कूड़े के ऊपर डाली जा रही मिट्टी
खतौली। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे कूड़े के ढेर को समतल कराया जा रहा है। पालिका की ओर से कूड़े पर मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा है। गंगनहर पुल से लेकर सठेड़ी पुल तक बल्लियां लगाकर पथ प्रकाश की व्यवस्था की गई है। एसडीएम ने बताया कि सभी कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। गांव भैंसी के निकट मिट्टी डाल कर मार्ग को ऊंचा किया जा रहा है। जिस पर फिलहाल खड़ंजा लगाया जा रहा है। जिससे मार्ग में जलभराव न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed