फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   British carpet stone found in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर : चर्चा का विषय बना अंग्रेजों के जमाने के तहसीलदार के नाम का पत्थर

Tue, 16 Mar 2021 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 16 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
British carpet stone found in Muzaffarnagar
बुढ़ाना तहसील परिसर में रखा अंग्रेजों के जमाने का पत्थर दिखाते राजेश संगल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR

बुढ़ाना तहसील परिसर में तहसीलदार कार्यालय के सामने रखा तहसीलदार जेपी बिंदल के नाम का पत्थर चर्चा का विषय बना है। टूटा-फूटा यह पत्थर आजादी से पहले 1944 का है। पत्थर कहां से आया इस बात को लेकर वैश्य समाज के लोग आश्चर्यचकित हैं।

विज्ञापन


तहसील परिसर में तहसीलदार कार्यालय के पास एक टूटा-फूटा पत्थर रखा हुआ है। इस पत्थर पर जे पी बिंदल तहसीलदार 1944 लिखा है। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के जिलाध्यक्ष राजेश संगल, दिपांशु संगल, प्रमोद गर्ग व नीटू आदि ने बताया कि तहसील परिसर में आजादी से पहले का यह पत्थर कहां से आया। यहां पर कैसे पहुंचा। यह सोचने की बात है।
विज्ञापन


अंग्रेजों के जमाने में बिरादरी के तहसीलदार रहे जे पी बिंदल अपनेआप में एक हस्ती रहे होंगे। यह पत्थर कहां से आया यह उनके लिए सोच का विषय है। तहसील परिसर में रखा हुआ पत्थर चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे की पुरानी तहसील में टूटी-फूटी इमारत के पास तहसीलदार के नाम के इस पत्थर के पड़ा होने की सूचना कुछ समय पहले तत्कालीन तहसीलदार को मिली थी। उन्होंने पुरानी तहसील से इस पत्थर को उठवाकर यहां मंगवाया था। बुढ़ाना में पुरानी तहसील अंग्रेजों के जमाने की है। यह पत्थर तभी से नजारत कार्यालय के पास रखा हुआ है। -तहसीलदार, मनोज कुमार सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed