फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bring the real face of BJP to the public

भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने लाएं

Sun, 29 Aug 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bring the real face of BJP to the public
क्राग्रेस पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी का स्वागत करते पार्टी प - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने लाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं मंडल प्रभारी डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने रखे। जनता को बताए कि भाजपा देश की संपत्ति को बेचने का काम कर रही है।

पंजाबी बरातघर में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में डॉक्टर संजीव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का देशभक्ति का अपना इतिहास है। इस पार्टी के नेताओं ने देश की आजादी और एकता, अखंडता के लिए कुर्बानी दी है। भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा देश की जनता के सामने सोशल मीडिया के जरिये पूरी ताकत से उजागर करें। हर कांग्रेसी का कर्तव्य हैं कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से व घर-घर जाकर भाजपा का झूठ लोगों के सामने लेकर आएं. जिससे देश की जनता भाजपा की सच्चाई जान सके। प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी मोनिंदर सूद वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा केवल झूठ के आधार पर सत्ता चला रही है। प्रशिक्षण शिविर में जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों, समस्त फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष, ब्लॉक एवं न्याय पंचायत अध्यक्ष और समस्त वार्ड अध्यक्षों ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, दीपक कुमार, गुफरान काजमी, आकिल राणा, अनिल दत्त शर्मा, अजय चौधरी, अहसन जमीर, धीरज माहेश्वरी, राहुल भारद्वाज, गीता काकरान, नीलम गौतम, अब्दुल्ला काजी, सलीम अहमद अंसारी, सलीम मलिक, कमल मित्तल, आकाश त्यागी, बिल्किस चौधरी, अफसाना सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed