फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Branding of jaggery of Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर के गुड़ की होगी ब्रांडिंग

Sat, 11 Aug 2018 12:33 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sat, 11 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Branding of jaggery of Muzaffarnagar
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट योजना के अंतर्गत लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम का लाइव जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ। उद्यमियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के भाषणों को सुना। डीएम राजीव शर्मा ने लाइव कार्यक्रम के पश्चात जनपद के 174 उद्यमियों को 9.97 करोड़ रुपये के विभिन्न बैंकों के स्वीकृति पत्र वितरित किए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर को एक जनपद       एक उत्पाद के अंतर्गत गुड़ के लिए चुना गया है। जनपद के अंदर नये औद्योगिक वातावरण की स्थापना      से जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं इन उद्योगों में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जनपद में गुड़ उद्योग के साथ साथ असीम संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


उत्पाद की मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग करके न केवल जनपद बल्कि राज्य स्तर, देश स्तर और इंटरनेशनल मार्केट में अपने जनपद के उत्पाद      की पहचान बनाएं। उद्योग उत्पादों की पहुंच बढे़गी और जनपद के लोगों को रोजगार मिलेगा। उत्पादों के कई नये ब्रांड उत्पन्न किए जा सकते हैं। आज का दिन बड़ा महत्वपूर्ण है एक साथ जनपद के 174 लोगों को मुद्रा/एमएसएमई लोन के 9.97 करोड़ रुपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए जा रहे हैं। कुछ उत्पाद फैमिली बेस कुछ फैक्ट्री बेस हो गए। फैमिली बेस उत्पाद में भी क्वालिटी अच्छी होती थी क्योंकि पीढ़ी दर पीढ़ी कार्य करने से कौशल को विकास होता था और
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसा भी कम लगता था। अधिक जमीन की आवश्यकता नहीं होती थी। नये उद्यमियों को विभिन्न कार्यों के लिए बैंकों से लोन दिया गया है।

क्यूब और टॉफी की पैकिंग के साइज में बनाएं गुड़ : डीएम
डीएम ने कहा कि मुजफ्फरनगर एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी है। लगभग तीन अरब का कोल्हुओं द्वारा गुड़ बनाकर बाहर भेजा जाता है। गुड़ उद्योग को बढ़ावा देना है और इसके लिए अधिक से अधिक कोल्हू लगाए जाए। वैज्ञानिक और नयी तकनीक के     आधार पर गन्ने की फसल उगाये और वैज्ञानिकों द्वारा बतायी गयी विधि से छोटे-छोटे क्यूब में और टॉफी की   पैकिंग के साइज में गुड़ बनाए और अपना एक सोसायटी बनाए और सोसायटी के समूह माध्यम से गुड़ का विक्रय कर अधिकतम लाभ प्राप्त करें।  इससे गुड़ के लिए एक नया बाजार विकसित होगा और अधिक से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि उद्यमियों के इस प्रयास में सरकार की ओर से सहायता दी जाएगी। प्रशासन भी उनकी मदद करेगा। इस दौरान सीडीओ अर्चना वर्मा, एलडीएम, जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारी और तथा बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed