फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Boy attacked by pitbull, hospitalized

Muzaffarnagar News: पिटबुल ने किया बालक पर हमला, अस्पताल में भर्ती

Thu, 18 Sep 2025 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Boy attacked by pitbull, hospitalized
मुजफ्फरनगर। घर से सामान लेने जा रहे एक बालक पर पिटबुल कुत्ते ने हमला बोल दिया। बालक को घायल होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पीड़ित के पिता का आरोप है कि जंजीर छोड़कर उसके पुत्र पर पिटबुल से हमला कराया गया। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

नई मंडी थाना क्षेत्र के हरिपुरम कूकड़ा निवासी राहुल ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि 13 सितंबर को उसका बेटा वासु घर से सामान लेने गया था। वहां पर स्थानीय निवासी दो भाई आकाश और आतिश अपना पिटबुल कुत्ता टहला रहे थे। आरोप है कि उन्होंने वासु को देखकर अपने कुत्ते की जंजीर छोड़ दी। जिसके चलते पिटबुल कुत्ते ने उसके पुत्र वासु पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने वासु के पैर में काटकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed