{"_id":"5dadfaa38ebc3e01536a0cb4","slug":"box-of-one-kilo-800-grams-of-sweets-turned-out-muzaffarnagar-news-mrt4497967127","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिब्बा एक किलो का, मिठाई निकली 800 ग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिब्बा एक किलो का, मिठाई निकली 800 ग्राम
विज्ञापन
नगर के दालमंडी में तेल के नमूने लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। दीपावली के मौके पर नागरिकों की जमकर जेब काटी जा रही है। मिठाई की दुकानों पर भी घटतौली की जा रही है। सोमवार को विधिक माप विज्ञान विभाग की जांच के दौरान इसका पता चला। उपभोक्ताओं की शिकायत पर विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम ने जांच करते हुए 11 मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे मारे। बंद डिब्बे में एक किग्रा मिठाई बताकर 800 ग्राम तक मिठाई की मात्रा मिली।
विधिक माप विज्ञान के वरिष्ठ निरीक्षक हरीश कुमार प्रजापति ने सोमवार को टीम के साथ यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि भोपा रोड पर मदन स्वीट्स के यहां पहले से पैक कर रखे मिठाई के डिब्बे में 900 ग्राम मिठाई बताई गई। यह डिब्बा एक किग्रा बताकर बेचा जाता है, किंतु इसमें मिठाई की शुद्ध मात्रा 800 ग्राम से भी कम पाई गई। प्रकाश स्वीटस गांधी कालोनी के 550 ग्राम भार वाले डिब्बे में मिठाई की मात्रा 82 ग्राम कम पाई गई। लक्ष्मी स्वीट्स अंसारी रोड पर बताए गए 750 ग्राम वाले डिब्बे में मिठाई की मात्रा 500 ग्राम से भी कम पाई गई।
उन्होंने बताया कि जानबूझकर इन पैकेज पर भार एवं अन्य अनिवार्य घोषणाऐं अंकित नहीं की जा रही हैं। उपरोक्त सभी फर्मों सहित मैसर्स न्यूशंकर स्वीटस, अमर रेवडी, नंदी स्वीटस व कुमार स्वीटस पैकेजिंग हेतु विभाग में पंजीकृत नहीं कराई गई हैं। इन सभी के विरुद्ध विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 के अधीन कार्रवाई की गई है। केवल स्वीट कॉर्नर नई मंडी ने ही नियमानुयसार आवेदन किया है, जिसे पंजीकृत किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मिठाई के साथ नहीं तौला जाएगा डिब्बा
मुजफ्फरनगर। विधिक माप विज्ञान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक हरीश कुमार प्रजापति ने निरीक्षण के दौरान मिठाई विक्रेताओं को हिदायत दी गई है कि मिठाई के साथ डिब्बा नहीं तौला जाएगा। डिब्बे के अलग से रुपये भी नहीं ले सकते, क्योंकि वो डिब्बे पर अपनी दुकान का नाम छापकर प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई मिठाई विक्रेता डिब्बे समेत मिठाई तौल कर देता है तो उपभोक्ता उनके विभाग में शिकायत दर्ज कराएं, कार्रवाई होगी।

नगर के दालमंडी में तेल के सैम्पल लेती खाद्य विभाग की टीम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR