फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bottle caps factory sealed

ढक्कन बनाने वाली फैक्टरी को किया सील

Thu, 04 Mar 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bottle caps factory sealed
दिल्ली के शहदरा में सीलिंग की कार्यवाही करती मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ढक्कन बनाने वाली फैक्टरी को किया सील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की पुलिस ने बृहस्पतिवार को अवैध रूप से शराब बनाने के धंधे से जुड़े आरोपियों को बोतलों के ढक्कन आपूर्ति करने वाली फैक्टरी को सील कर दिया। पुलिस ढक्कन आपूर्ति करने के धंधे से जुड़े दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर दिल्ली पहुंची थी। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर फैक्टरी के साथ ही एक दर्जन मशीनों को भी सील करते हुए मौके से 4.18 लाख ढक्कन भी बरामद किए गए।

जनपद पुलिस ने जीरो ड्रग्स अभियान के तहत करीब डेढ़ साल पूर्व बहुत बड़े पैमाने पर अवैध शराब के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए दस से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में आरोपियों को शराब की बोतलों के विभिन्न ब्रांड्स के ढक्कन दिल्ली के शाहदरा स्थित श्रीश्याम पैकर्स कंपनी से आपूर्ति होने की जानकारी मिली थी, जिसके चलते पुलिस ने उक्त फैक्टरी संचालक चमनलाल को भी इसमें नामजद किया था। 25 फरवरी को पुलिस ने आरोपी चमनलाल के साथ ही तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लाखों नकली ढक्कन बरामद किए थे। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस पुलिस ने चमनलाल के साथ ही सुरेंद्र नामक आरोपी को 11 घंटे के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि में पूछताछ के बाद जनपद पुलिस आरोपियों को लेकर दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र के थाना हर्ष विहार में स्थित श्रीश्याम विहार फैक्टरी को सील कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने फैक्टरी से 4.18 लाख विभिन्न ब्रांड्स के ढक्कन भी बरामद किए हैं, जिसके बाद पुलिस ने फैक्टरी में स्थित एक दर्जन मशीनों को भी सील कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि अब भी इस मामले में सुरेश कठुआ समेत चार आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed