फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Both uncles arrested for murdering innocent nephew

Muzaffarnagar News: मासूम भांजे की हत्या में आरोपी दोनों मामा गिरफ्तार

Thu, 18 Sep 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Both uncles arrested for murdering innocent nephew
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमपुरी में 11 माह के भांजे अभिषेक की मुंह और गला दबाकर हत्या के मामले में आरोपी दोनों नाबालिग भांजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बहन को मरा समझकर दोनों मौके से फरार हो गए थे। उधर, बच्चे की मां छोटी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने शामली बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपियों ने बताया कि बहन छोटी ने तहेरे भाई विजय के साथ परिजनों की मर्जी के विरोध में शादी की थी। गांव के लोग परिवार को ताना मारते थे। बहन के कारण गांव में बेइज्जती हुई। दोनों ने बदला लेने के लिए बहन की हत्या करने की योजना बनाई थी। पांच दिन पहले वह बहन के पास प्रेमपुरी के मकान पर आए थे। 15 सितंबर की रात दो बजे बहन पर हमला किया। इस दौरान भांजा अभिषेक रोने लगा। बहन उसे लेकर भागने लगी। आरोपियों ने बच्चे को छीन लिया और हाथ से गला और मुंह भींच दिया, जिससे वह बेहोश हो गया था। इसके बाद बेल्ट से बहन का गला घोंट दिया, जिससे वह भी बेहोश हो गई थी। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग आ गए। वे बहन को मरा समझकर उसे वहीं छोड़कर तथा आस-पास के लोगों को चाकू दिखाकर भाग गए थे। वहीं गंभीर हालत में छोटी का उपचार दिल्ली के निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी मां पार्वती भी बेटी के पास है। बुधवार को भी उसकी हालत गंभीर बनी रही।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने किया अंतिम संस्कार
सिर्फ 11 महीने के मासूम अभिषेक की हत्या के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मां छोटी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है और पिता विजय बागपत जेल में बंद है। शहर कोतवाली पुलिस ने ही मासूम बच्चे को नदी रोड स्थित श्मशानघाट में दफनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed