{"_id":"611d4d7e8ebc3e79fd451672","slug":"both-entertainment-and-exercise-benefit-from-sports-pandey-muzaffarnagar-news-mrt5523753187","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो से मनोरंजन और व्यायाम दोनो लाभ: पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो से मनोरंजन और व्यायाम दोनो लाभ: पांडेय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलो से मनोरंजन और व्यायाम दोनों लाभ: पांडेय
मुजफ्फरनगर। आम जनता को खेलो के प्रति जागरूक करने को लेकर खेल साक्षरता वाहन जिले में पहुंचा। गांव कूकडा में कार्यक्रम हुआ, जिसमें महिलाओं और बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया गया। संस्था ने डीएम सीबी सिंह को ज्ञापन देने जिले में आदर्श गांव स्थापित करने की मांग की गई।
गांवों और आम जनमानस में खेलों को बढ़ावा देने वाली संस्था स्पोर्ट्स ए वे ऑफ लाइफ का प्रचार वाहन इस समय पूरे देश में गांव-गांव पहुंच रहा है। इसी कड़ी में खेल साक्षरता प्रसार वाहन कूकड़ा गांव में पहुंचा। यहां एलसीडी के माध्यम से दर्शकों को खेलों पर बनी तीन डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। स्पोर्टस ए वे ऑफ लाइफ के अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रत्येक आयु के महिला-पुरुष के लिए जरूरी है। मनोरंजन के साथ हमारे शरीर का व्यायाम भी होता है। बच्चों को ओलंपिक खेलों के बारे में जानकारी दी गई। संस्था के कार्यकर्ता बाद में डीएम सीबी सिंह से भी मिले और उन्हें खेलों को लेकर की जा रही अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में जिले में आदर्श गांव स्थापित करने, देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाडियों के नाम पर सड़कों का नाम रखने आदि मांग की गई।