फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Board released list of 93 examination centers

बोर्ड ने 93 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की

Sat, 06 Feb 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Board released list of 93 examination centers
बोर्ड ने 93 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। इस साल होने वाली यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए बोर्ड ने जनपद में 93 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी है। जबकि बोर्ड के नियम के अनुसार अधिकतम 72 केंद्र ही बन सकते हैं। परीक्षा केंद्रों को लेकर मांगी गई आपत्ति में 76 आपत्ति डीआईओएस कार्यालय में दर्ज कराई गई है। जिस पर डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति जल्द ही सुनवाई करेंगी।
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि गत वर्ष जनपद में यूपी बोर्ड की इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा में 59809 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनकी परीक्षा कराने के लिए 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड का नियम है कि गत वर्ष से दस प्रतिशत अधिक ही परीक्षा केंद्र बढ़ सकते है। इस बार बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के 63716 परीक्षार्थी पंजीकृत है। बोर्ड के नियम के अनुसार इस बार 72 परीक्षा केंद्र ही बनाए जा सकते है, जबकि बोर्ड की ओर से जारी की गई सूची में 93 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिसको लेकर अधिकारियों ने आपत्ति मांगी थी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों को लेकर डीआईओएस कार्यालय में 76 आपत्ति दर्ज कराई गई है। जिनको लेकर जवाब बनाए जा रहे है। इन आपत्ति का निस्तारण डीएम की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति करेगी। समिति में डीएम के अलावा चार एसडीएम, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए, जीआईसी भैंसी की प्रधानाचार्या उमा रानी, जनता इंटर कॉलेज भोपा के प्रधानाचार्य राकेश कुमार शामिल हैं। 93 परीक्षा केंद्र बोर्ड ने जारी किए हैं। अधिकतम 72 ही बन सकते है। परीक्षा केंद्रों को लेकर आपत्ति 76 दर्ज हुई है। जल्द ही जिला स्तरीय समिति इनका निस्तारण करेंगी। इसके बाद बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों को अंतिम रुप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed