{"_id":"62683bf0b6398e56fc5b5084","slug":"bloody-game-started-with-water-splash-in-johra-muzaffarnagar-news-mrt586176547","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोहरा में पानी के छींटो से शुरू हुआ था खूनी खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोहरा में पानी के छींटो से शुरू हुआ था खूनी खेल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : जानसठ में हत्याकांड के दौरान मौके पर पुलिस व ग्रामीण।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। खलवाड़ा के पास मारे गए हरपाल और उसकी पत्नी कौशल को जोहरा में पड़ोसी की हत्या में नामजद किया गया था। पड़ोसियों के बीच पानी के छींटे लगने को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद खूनी खेल शुरू हो गया। पुलिस दंपती की हत्या में शामिल रहे बदमाशों की तलाश में जुटी है।
मंसरपुर क्षेत्र के गांव जोहरा में 28 जून 2021 को विनय पुत्र धन्नू उर्फ धन सिंह की हत्या हुई थी। विनय की हत्या इस बात को लेकर कर दी गई थी कि 28 जून की शाम को विनय सरकारी हैंडपंप पर पैर धो रहा था। पानी की छींटे हरपाल के लड़कों के ऊपर चली गई थी। जिसको लेकर हरपाल के लड़कों राहुल व शुभम ने चाकुओं से गोदकर विनय की हत्या कर दी थी। मृतक विनय के भाई विनीत पुत्र धनसिंह ने हत्याकांड में मृतक हरपाल उसकी पत्नी मृतक कौशल व दोनों पुत्रों राहुल और शुभम को नामजद कराया गया था। इस हत्याकांड के मामले में डेढ़ माह पूर्व हरपाल जमानत पर छूटा था। जबकि दोनों पुत्र अभी भी जेल में बंद हैं।
वहीं जांच पड़ताल में पुलिस ने नामजद कौशल का नाम निकाल दिया था। हरपाल फिलहाल अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल जानसठ के गांव खलवाड़ा में ही रह रहा था। मृतक कौशल पिछले चार-पांच माह से अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने कटी अंगुली को कब्जे लिया
जानसठ। खलवाड़ा लौट रहे दंपती की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या करते हुए एक हत्यारे के हाथ की अंगुली कटकर घटनास्थल के पास पड़ी मिली है। अंगुली चाकू से कटी या तमंचे से गोली चलाते कटी। इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने कटी अंगुली को कब्जे में ले लिया है।
अदालत से निकलते ही पीछे लग गई थी मौत
मुजफ्फरनगर। दंपती के पीछे अदालत से निकलते ही मौत लग गई थी। पहले दोनों बस में सवार होकर जानसठ पहुंचे और इसके बाद गढ़ी तिराहे से ई-रिक्शा में सवार हुए। हमलावर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से भी पूरी तरह परिचित थे। वारदात का पूरी तरह प्लान बनाया गया था। हमलावर दोनों को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे, इसलिए हत्यारों ने दंपती पर चाकुओं से इस कदर और इतने वार किए कि उनकी कुछ ही देर में मौत हो गई। चेहरे, पेट व कमर पर चाकुओं से वार किए गए।
मुंह में भी मारा चाकू
प्रत्यक्षदर्शी बताते है कि महिला कौशल को एक नहीं बल्कि कई बार चाकू मारे गए। यहां तक कि उसके मुंह में भी चाकू मारा गया।
चाकू का बदला चाकू से लिया
बताया गया कि वर्ष 2021 में मंसूरपुर के गांव जौहरा में विनय की हत्या मामूली बात पर की थी। हत्या की घटना चाकुओं से गोदकर की गई थी। मंगलवार को जानसठ में हरपाल व उसकी पत्नी की हत्या भी चाकुओं से गोद कर ही की गई है। ऐसा संभवत: यह दर्शाने के लिए किया गया कि उन्होंने अपना बदला ले लिया है।
चार टीम तलाश में जुटी
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपियों की तलाश में चार टीम लगाई गई है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

मुजफ्फरनगर : जानसठ के गांव खलवाड़ा मार्ग पर घटनास्थल के पास मृतक महिला के मायके वालों से पूछताछ क?- फोटो : KHATAULI

मुजफ्फरनगर : जानसठ के गांव खलवाड़ा में मृतक महिला के मायके से रोते बिलखते परिवार के लोग।- फोटो : KHATAULI