फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Block employees continue to picket for the third day

ब्लॉक कर्मचारियों का तीसरे दिन भी धरना जारी

Wed, 18 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Block employees continue to picket for the third day
बुढ़ाना में धरने पर बैठे विकास खंड कार्यालय के कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ब्लॉक कर्मचारियों का तीसरे दिन भी धरना जारी
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कर्मचारियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लेने तथा जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि के विकास खंड कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर ब्लॉक कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने धरनारत कर्मचारियों से वार्ता की। अधिकारियों से वार्ता में संगठन के पदाधिकारी काफी संतुष्ट नजर आए। संगठन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख से वार्ता के बाद समस्या का जल्दी समाधान हो जाएगा।
विकास खंड बुढ़ाना कार्यालय के तीन कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने के कारण जनपद के सभी नौ विकास खंड कार्यालय के कर्मचारी नाराज हैं। बुधवार को जनपद के नौ ब्लॉक के अधिकतर कर्मचारी तथा ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष रविंद्र सहित सभी पदाधिकारी बुढ़ाना में अनिश्चितकालीन धरने में पहुंच कर आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट, सीओ विनय गौतम तथा खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार भी धरनारत कर्मचारियों के बीच पहुंच गए। कर्मचारियों की समस्या को लेकर संगठन के अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। अधिकारियों न ेकहा कि मुकदमा वापस लेने के मामला जांच का विषय है। जांच निष्पक्ष करवाई जाएगी। उपजिलाधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट ने कहा कि किसी के प्रवेश पर रोक नहीं लगाई जा सकती। सरकारी कार्यों के लिए जनप्रतिनिधि ही आपसे वार्ता करेंगे। अधिकारियों व समन्वय समिति के पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता में समन्वय समिति के पदाधिकारी काफी संतुष्ट हुए। समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष रविंद्र ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख व अधिकारियों के साथ बैठकर समस्या का समाधान निकल जाने की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को केवल बुढ़ाना ब्लॉक के कर्मचारी ही सांकेतिक धरने पर बैठेंगे। इस मौके पर बुढ़ाना ब्लॉक के मोहन, नितिन, आनंद प्रकाश, विकास, सुरेंद्र व जितेंद्र के अलावा अन्य ब्लॉक के समन्वय समिति के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed