फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Black marketing of oxygen caught, factory sealed

ऑक्सीजन की कालाबाजारी पकड़ी, फैक्टरी सील

Thu, 17 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Black marketing of oxygen caught, factory sealed
मुजफ्फरनगर: वहलना क्षेत्र में बाबा गैसिस में ऑक्सीजन सिलिंडर की अवैध रिफिलिंग की जांच करते औषधि - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ऑक्सीजन की कालाबाजारी पकड़ी, फैक्टरी सील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने वहलना स्थित एक फैक्टरी में छापामार कर ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी पकड़ी। फैक्टरी में ऑक्सीजन की रिफिलिंग कर 350 रुपये तक बेचा जा रहा था। ड्रग्स विभाग की टीम ने फैक्टरी को सील कर दिया है।
लखनऊ से मिले निर्देश पर बुधवार शाम को जिला औषधि निरीक्षक लवकुश ने मेरठ के ड्रग्स इंस्पेक्टर पवन कुमार शाक्या, सहारनपुर से ड्रग्स इंस्पेक्टर संदीप चौधरी की टीम के साथ पुलिस बल के वहलना क्षेत्र में बाबा गैसिस फैक्टरी में छापा मारा। जांच में पाया गया कि फैक्टरी को ऑक्सीजन सिलिंडर की ट्रेडिंग का लाइसेंस मिला था, मगर यहां ऑक्सीजन की रिफिलिंग कर सिलिंडर निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बेचे जा रहे थे। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने बताया कि बाबा गैसिस फैक्टरी नई मंडी के पटेलनगर निवासी अंशुल कुच्छल एवं अंकुश कुच्छल की है। इस संबंध में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। फैक्टरी का लाइसेंस निरस्त करने के लिए भी संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना काल में 350 में बेचा जा रहा था ऑक्सीजन का सिलिंडर
मुजफ्फरनगर। कोरोना काल में जिले में ऑक्सीजन की कालाबाजारी कर कुछ लोग मुनाफा कमानेे में जुटे हुए हैं। ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी से मरीजों के तीमारदारों को आर्थिक रूप से काफी नुकसान पहुंच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने पर ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ रही है। नतीजतन ऑक्सीजन का सिलिंडर बाजार में 400 रुपये तक बेचा जा रहा है, जबकि उसकी कीमत 250 रुपये तक है। ऑक्सीजन की कालाबाजारी की लगातार शिकायत मिल रही थी। यह भी शिकायत मिल रही थी कि ट्रेडिंग वाले ही ऑक्सीजन की कालाबाजारी कर रहे हैं। यह शिकायत शासन तक भी पहुंच गई। लखनऊ से मिले निर्देश पर बुधवार शाम को जिला औषधि निरीक्षक के साथ पुलिस बल को लेकर वहलना क्षेत्र में बाबा गैसिस फैक्टरी में छापा मारा। जांच में पाया गया कि इस फैक्टरी को प्रतिदिन 2000 ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही थी। यहां से ऑक्सीजन बेगराजपुर के कोविड अस्पताल और शामली के कोविड अस्पताल के अलावा अन्य अस्पतालों को भी भेजे जाते हैं। फैक्टरी मालिक कोविड काल का फायदा उठा कर ऑक्सीजन की रिफिलिंग कर कालाबाजारी कर 350 रुपये तक सिलिंडर बेच रहे थे, जबकि ऑक्सीजन का मूल्य 170 रुपये से लेकर 250 रुपये तक है। जांच के उपरांत ऑक्सीजन की कालाबाजारी पकड़े जाने पर टीम ने फैक्टरी को सील कर दिया। ड्रग्स इंस्पेक्टर लवकुश ने बताया कि बाबा गैसिस फैक्टरी नई मंडी के पटेलनगर निवासी अंशुल कुच्छल एवं अंकुश कुच्छल की है। इस संबंध में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी तथा फैक्टरी का लाईसेंस निरस्त करने के लिए भी संस्तुति की जाएगी।

- बाबा गैसिस वहलना ने ऑक्सीजन सिलिंडर के क्रय-विक्रय का लाइसेंस लिया था, मगर गैरकानूनी तरीके से फैक्टरी में सिलिंडरों की रिफलिंग की जा रही थी। ऑक्सीजन सिलिंडर को निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बेचने की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। फैक्टरी को सील कर दिया गया है। अनियमितताओं की जांच की जा रही है।
- लवकुश, जिला औषधि निरीक्षक, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed