फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Black glasses and curly hair, everyone was tempted by this man

काला चश्मा और घुंघराले बाल, सबको लुभा गए ये जनाब

Sun, 20 Mar 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Black glasses and curly hair, everyone was tempted by this man
नगर के जी पब्लिक स्कूल में बेबी शो में बच्चें के साथ प्रतिभाग करती महिला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल नई मंडी में बेबी शो का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों के नटखट अंदाज और चंचलता के सभी कायल हो गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार ने बेबी-शो का उद्घाटन किया। बेबी शो को चार ग्रुप में विभाजित किया गया। पहले ग्रुप में ढाई साल तक के बच्चे, दूसरे ग्रुप में ढाई से साढ़े चार तक के बच्चे, तीसरे में साढ़े चार से साढ़े छह और चौथे ग्रुप में साढ़े छह से साढ़े ग्यारह वर्ष तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने रंगा-रंग कार्यक्रमों के साथ अपनी प्रस्तुति दी। बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया। मंच पर झूमते, गाते, नाचते, इठलाते, हाथ हिलाते और मस्ती करते बच्चों की अदाएं सभी के दिल को छू गई। निर्णायक मंडल में रेणु अग्रवाल, आशा संगल, शशि गर्ग एवं डॉ कविता गुप्ता रही। संचालन रश्मि पालीवाल एवं तनु रानी ने किया।
विज्ञापन

ये रहे बेबी शो के विजेता
ढाई साल तक के ग्रुप में आदया वर्मा ने प्रथम, निहिका अग्रवाल ने द्वितीय तथा अक्षिता गर्ग एवं अयांश गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ढाई साल से लेकर साढ़े चार साल तक के ग्रुप में दित्या शर्मा ने प्रथम, निहाल अहूजा ने द्वितीय तथा लिपि अरोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साढ़े चार साल से लेकर साढ़े छह साल तक के ग्रुप में रियांश मित्तल ने प्रथम, एकाग्र कौशल ने द्वितीय तथा कौशिकी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साढ़े छह साल से लेकर साढ़े ग्यारह साल तक के ग्रुप में कामख्या माहिवाल ने प्रथम, अंशी सिंह ने द्वितीय तथा लावण्या चौहान, काव्या ठाकुर एवं नव्या ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष मिलिंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेश चंद्र गर्ग, प्रबंधक विनोद संगल, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, शिशिर संगल, विनीत संगल, सुरेंद्र अग्रवाल, रामनिवास संगल, मनोहर लाल कालरा, दीपक गोयल, विद्यालय के डायरेक्टर डॉ मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी एवं जूनियर विंग की प्रधानाध्यापिका ममता चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed