{"_id":"632376f0721a5b41da12579d","slug":"bku-workers-surrounded-se-office-started-indefinite-strike-muzaffarnagar-news-mrt605436243","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar : भाकियू कार्यकर्ताओं ने घेरा एसई कार्यालय, अनिश्चितकालीन धरना शुरू, ये हैं बड़ी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar : भाकियू कार्यकर्ताओं ने घेरा एसई कार्यालय, अनिश्चितकालीन धरना शुरू, ये हैं बड़ी मांगें
Fri, 16 Sep 2022 08:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 08:09 AM IST
सार
निखिल चौधरी ने कहा की किसानों को नलकूपों की बिजली मुफ्त दी जाए और किसानों के नलकूपों पर जो मीटर लगाए जा रहे हैं, उस पर तुरंत रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
बिजली विभाग के नुमाईश कैंप स्थित कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते भाकियू तोमर के पदाधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने नुमाइश कैंप स्थित एसई कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी के नेतृत्व में किसान कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। चौधरी ने बताया कि किसानों के बिजली के बिलों में बढ़ोत्तरी की जा रही है। किसानों पर फर्जी मुकदमे कर कर्मचारी किसानों से अवैध उगाही कर रहे हैं। सदर ब्लॉक अध्यक्ष निखिल चौधरी ने कहा की किसानों को नलकूपों की बिजली मुफ्त दी जाए और किसानों के नलकूपों पर जो मीटर लगाए जा रहे हैं, उस पर तुरंत रोक लगाई जाए। जनपद में बिजली के तार बहुत ही जर्जर हालत में है, जिससे कोई भी बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। जर्जर तारों को बदला जाना चाहिए और बिजली कटौती पर भी रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder: पत्नी ने 1.50 लाख में कराया पति का मर्डर, ममेरे भाई संग रची थी खौफनाक साजिश, मुठभेड़ में दबोचे गए शूटर
विज्ञापन
निखिल चौधरी ने कहा की समाधान ना होने तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन। देर रात तक किसान धरने पर बैठे हुए थे। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद प्रधान, अतुल चौधरी, अहसान चौधरी, शहजाद, मुकेश गुज्जर, जमीर अहमद, शकील अहमद, इकराम, शकील, अय्यूब, मार्शल, रोहित कुमार, समर सिंह, चौधरी अखलाक और नावेद मौजूद रहे।