{"_id":"6618468ca82687adea0c9c66","slug":"bku-workers-made-one-hour-toll-free-in-chhapar-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-120375-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: छपार में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कराया एक घंटा टोल फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: छपार में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कराया एक घंटा टोल फ्री
Fri, 12 Apr 2024 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
हाइवे के छपार टोल प्लाजा फ्री कर धरने पर बैठे भाकियू मंडल अध्यक्ष नवीन राठी व अन्य कार्यकर्ता ।
छपार। टोल प्लाजा पर भाकियू के मंडल अध्यक्ष नवीन राठी की कार रोकने को लेकर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री करा दिया। एक घंटे तक टोल को फ्री रखा गया। टोल अधिकारियों के गलती मानने पर टोल चालू कराया गया।
बृहस्पतिवार को भाकियू मंडल अध्यक्ष नवीन राठी ईद मिलन के लिए छपार आए थे। जब वह कार्यकर्ताओं के साथ लौट रहे थे तो टोल कर्मियों ने कार रोक ली। जिस पर गुस्साए कार्यकर्ता टोल फ्री कर धरने पर बैठ गए। एक घंटे तक टोल फ्री रहा। उसके बाद टोल मैनेजर शिव कुमार, प्रवीण कुमार व विरेंद्र सिंह धरने पर पहुंचे और वार्ता कर कर्मियों की गलती मानते हुए आगे ऐसा न करने की बात कही।
मंडल अध्यक्ष नवीन राठी का आरोप है कि महीनों से किसानों को परेशान किया जा रहा था। कर्मचारियों की शिकायतें मिल रही थीं। टोल की कई लाइनें बंद रखी जाती हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है। माफी मांगने पर टोल चालू कराया गया। इस दौरान योगेश शर्मा जिलाध्यक्ष, मोनू प्रधान ब्लाॅक अध्यक्ष, विवेक राठी, बिट्टू राठी, बबलू त्यागी, मुकेश ठाकुर, सुशील कुमार, राजा गुर्जर, शशि गुर्जर, दीपक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।