{"_id":"60f31e448ebc3e6d57094e2d","slug":"bku-will-blow-election-bugle-in-muzaffarnagar-s-mahapanchayat-naresh-tikait-muzaffarnagar-news-mrt547855521","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर से भाकियू फूंकेगी चुनावी बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर से भाकियू फूंकेगी चुनावी बिगुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर की महापंचायत में फूंकेंगी भाकियू चुनावी बिगुल : नरेश टिकैत
भौराकलां, सिसौली। सिसौली की मासिक पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का गुस्सा भाजपा सरकार पर फूट पड़ा और उन्होंने विधान सभा चुनाव में कूदने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि यूनियन अराजनीतिक चोला ओढ़े हुए 35-36 साल हो चुके हैं। अब यह चोला किसान हित में उतारना पड़ेगा। यह सरकार और सभी सरकारों के मुकाबले सबसे जिद्दी और अड़ियल सरकार है, अगर यह सरकार नहीं बदली गई तो आने वाले भविष्य में किसान बिरादरी ही समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर की महापंचायत मुजफ्फरनगर की धरती पर ऐतिहासिक पंचायत होगी।
सिसौली के किसान भवन पर हुई मासिक पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि महापंचायत जीआईसी मैदान में आयोजित की जाएगी और इसमें चुनावी बिगुल फूंका जाएगा। यह महापंचायत भाकियू के लिए प्रतिष्ठा और मान सम्मान की पंचायत होगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि फर्जी मामले दर्ज करा कर लोगों में भय पैदा कर दिया है। आज किसान वर्ग पूरा खतरे में है। उन्होंने किसानों से गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में लगातार भागेदारी करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने कहा कि हम तो रामराम वाले हैं और यह सरकार जय श्रीराम वाली हैं, उनसे हमें बच के रहना है यह श्रीराम वाले व्यापारी हैं, यह और देश हितैषी नहीं हो सकते।