फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU spokesperson Rakesh Tikait and former minister Yograj shake hands again, after a rift for fifty years

मिटी दूरियां: BKU प्रवक्ता राकेश टिकैत व पूर्व मंत्री योगराज फिर से एकजुट, 50 वर्ष से था मनमुटाव, चर्चाएं तेज

Tue, 09 Jan 2024 02:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Jan 2024 02:36 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में लोकसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और पूर्व मंत्री योगराज सिंह के बीच बरसों से चली आ रही खींचतान मंगलवार को खत्म होती नजर आई। वहीं इसे लेकर सियासी सरगरमियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
BKU spokesperson Rakesh Tikait and former minister Yograj shake hands again, after a rift for fifty years
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत व पूर्व मंत्री योगराज सिंह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में लंबे समय से सामाजिक मंचों पर एक दूसरे की मुखालफत करने वाले टिकैत और योगराज सिंह पक्ष के बीच सुलह की शुरुआत हो गई है। 
विज्ञापन


बीकेयू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और पूर्व मंत्री योगराज सिंह के बीच गण मान्य लोगों की मौजूदगी में बातचीत हुई। दोनों परिवार एकमत होने लगे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही योगराज सिंह किसान भवन पर पहुंचकर इस एकजुटता को आगे बढ़ाएंगे।
 

किसान नेता जगबीर सिंह की हत्या में बीकेयू अध्यक्ष  को नामजद कराया गया था। हालांकि अदालत से चौधरी नरेश टिकैत दोष मुक्त हो चुके हैं। इसके बावजूद दोनों पक्षों में मनमुटाव बार-बार जग जाहिर हो रहा था। कुछ गणमान्य लोगों ने आगे बढ़कर दोनों पक्षों के बीच सुलह की बात कराई।

दोनों परिवारों के बीच लगभग पिछले 50 साल से खींचतान चली आ रही थी। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भी समझौते के प्रयास हुए लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी थी। पूर्व मंत्री योगराज सिंह वर्तमान में रालोद गठबंधन से लोकसभा के टिकट के दावेदार हैं। ऐसे में उनके इस कदम के बड़े मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed