फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU shouted slogans at the toll plaza

टोल प्लाजा पर भाकियू ने की नारेबाजी

Wed, 30 Jun 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
BKU shouted slogans at the toll plaza
छपार टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते ब्लाक अध्यक्ष। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
टोल प्लाजा पर भाकियू ने की नारेबाजी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर छपार स्थित टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना 36वें दिन भी जारी रहा। ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि गाजीपुर बार्डर पर भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई धक्का मुक्की भाकियू को बदनाम करने की साजिश है। मामले निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो हाईकमान के निर्देश पर देशभर के टोल फ्री किए जाएंगे।
टोल प्लाजा पर बुधवार को भाकियू कार्यकर्ताओं को जब गाजीपुर बार्डर की घटना की जानकारी हुई तो वे आक्रोशित हो गए। कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। ब्लाक अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता का रास्ता गांवों के गलियारों व खेतों से होकर गुजरता है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसान भाजपा की झंडी लगी गाड़ियों को लखनऊ व दिल्ली नहीं जाने देंगे। भाजपा के कार्यकर्ताओं को अगर भाकियू का मंच इतना पसंद है तो इस्तीफा देकर भाकियू में शामिल हों। उन्हें प्रशासन को चेताया कि संविधान के अनुसार कार्य करें। सरकार तो किसान व मजदूरों के अधीन है, उसे मांगें माननी ही होंगी।
विज्ञापन

मास्टर ओमपाल त्यागी, मुकीम खुड्डा, तोसीन, ललित त्यागी, बबलू, राजा, शशि, दीपक, रामकुमार, राशिद व अमित त्यागी धरनास्थल पर मौजूद रहे। उधर, रोहाना टोल प्लाजा पर भी भाकियू को धरना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed