{"_id":"583494894f1c1bcb4913b4bd","slug":"bku-panchayat-in-gasipura-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"घासीपुरा फाटक पर भाकियू की पंचायत आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घासीपुरा फाटक पर भाकियू की पंचायत आज
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
पंचायत स्थल का निरीक्षण करते भाकियू पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर में भाकियू कार्यकर्ताओं की घासीपुरा के रेलवे फाटक के पास आज महापंचायत होगी। जिसकी तैयारी को लेकर भाकियू नेता चंद्रपाल फौजी ने मंगलवार को फाटक पर महापंचायत के लिए जमीन निर्धारित करते हुए सफाई व्यवस्था कराई।
भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल फौजी ने पूर्व में ही रेलवे विभाग को चेतावनी दी थी कि अगर उनकी मांगों को 22 नवंबर तक नहीं माना गया तो, 23 नवंबर को घासीपुरा रेलवे फाटक पर महापंचायत की जाएगी। जिसमें आंदोलन की घोषणा की जाएगी। उनकी मांग है कि रेलवे ने ट्रैक के दोहरीकरण के लिए किसानों की जो भूमि अधिग्रहित की है, उन किसानों को समान मुआवजा दिलाया जाए। अधिकारी मुआवजा तय करने में किसानों से सीधे बातचीत करें।
इसके अलावा गांव सोंटा और घासीपुरा के रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाने में उसकी ऊंचाई और चौड़ाई बढ़ाई जाए। मंगलवार को भाकियू नेता चंद्रपाल फौजी ने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर घासीपुरा रेलवे फाटक के पास आज बुधवार को होने वाली महापंचायत के लिए जगह निर्धारित की और सफाई कराकर टेंट का सामान मंगवाया। इस दौरान जगपाल जोहरा, प्रधान फहीम, धर्मेंद्र, मनोज, हरिपाल सैनी, संजीव राठी, महिपाल प्रधान, राजीव तोमर, राजपाल सिंह, रोहताश आदि शामिल रहे।