फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU leader's name will be removed from the police station board

Muzaffarnagar News: थाने के बोर्ड से हटेगा भाकियू नेता का नाम

Thu, 27 Jun 2024 04:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
BKU leader's name will be removed from the police station board
रतनपुरी। भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष कपिल सोम की हिस्ट्रीशीट बंद कराने तथा विद्युत विभाग की कार्रवाई के विरोध में रतनपुरी थाने पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में सहमति बन जाने के बाद समाप्त हुआ।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता रातभर रतनपुरी थाने पर डटे रहे। बुधवार को एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव, एसडीएम परमानन्द झा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा, अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार और नायब तहसीलदार अमित रस्तोगी रतनपुरी थाने पर चल रहे धरने में किसानों के बीच पहुंचे। अधिकारियों ने भाकियू के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि कपिल सोम की हिस्ट्रीशीट खोलने के मामले में उसकी निगरानी बंद किए जाने और थाने के बोर्ड से नाम हटाए जाने के विषय में सहमति बन गई है। इसके अतिरिक्त किसानों की अन्य समस्याओं के निराकरण तथा विद्युत विभाग के उत्पीड़न के विषय में एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने 28 जून को जिला मुख्यालय पर विद्युत विभाग, सिचाई विभाग तथा चकबंदी विभाग के समस्त आला अधिकारियों के साथ भाकियू के प्रतिनिधिमंडल की बैठक कराए जाने का आश्वासन दिया। दोनों अधिकारियो़ं ने धरने के बीच पहुंचकर माइक से इसकी घोषणा की। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने धरना समाप्ति की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता जयप्रकाश शास्त्री और संचालन प्रमेन्द्र ढाका एवं सचिन चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, प्रदेश महासचिव धीरज लटियान, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पहलवान, मंडल अध्यक्ष युवा विकास शर्मा, चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारुकी, श्यामपाल चेयरमैन, नवीन राठी, संदीप सोम, खड़क सिंह, सतेंद्र चौहान, बिजेंद्र बालियान, संजीव पंवार, अनुज बालियान, जुल्फकार छोटा, सुमित, अंकुश प्रधान, प्रभात सैनी, विरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed