फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU encompass Bhanu

भाकियू भानू का धरना

Tue, 05 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 05 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
BKU encompass Bhanu
मुजफ्फरनगर। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू भानू गुट ने डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। बाद में मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा, जिसमें समस्याओं का जल्द निदान करवाने की मांग की।
विज्ञापन


घरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव तोमर ने आरोप लगाते हुए कहा कि तहसीलों में किसानों का शोषण हो रहा है।

गन्ने का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को जल्द निदान नहीं हुआ तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगेे। धरने के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


इस दौरान चांदबली बालियान, अमीर अहमद, अनिल मलिक, श्याम सिंह, देशबंधु, शाहिद चौधरी, नरेंद्र बालियान, बाबूराम बालियान, आरिफ त्यागी, राजीव धीमान, अहसान त्यागी, विनय भारद्वाज, श्रवण त्यागी, मोनू  ठाकुर, जुल्फकार, सुहैल, राजवीर सिंह, राम सिंह, संदीप त्यागी, श्रवण त्यागी, मोनू ठाकुर, सुदेश राठी, राजीव लाटियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम से की गई कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरनगर। भाकियू के कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंप कर संजीव तोमर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मलिक ने ज्ञापन में बताया कि भाकियू के नाम पर कुछ लोग धरना प्रदर्शन कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। आरोप लगाया कि संजीव तोमर भाकियू भानू के नाम पर जनता को गुमराह कर रहा है, जिससे यूनियन और उक्त लोगों में टकराव हो सकता है, इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई कर भाकियू के नाम के प्रयोग से रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed