फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU District President Dheeraj Latian

एकजुट होकर किसान लड़े हितों की लड़ाई: लाटियान

Fri, 27 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
BKU District President Dheeraj Latian
चरथावल। भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि एकजुटता से किसानों के हितों की लड़ाई लड़ी जा सकती है। भाकियू किसानों की समस्याओं के लिए संघर्षरत है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर अध्यक्ष शीलू त्यागी के घेर में किसानों की पंचायत में भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनी है। गन्ने का बकाया भुगतान में देरी से किसानों से चौतरफा परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई सालों से गन्ने मूल्य नहीं बढ़ाने के कारण किसानों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। महंगाई चरम पर है। किसानों को उनकी लागत के अनुपात में गन्ना मूल्य नहीं मिल पा रहा है। देरी से भुगतान के कारण उन्हें बाजार से कर्ज पर रुपया उठाकर बच्चों की फीस, चिकित्सा आदि के खर्च को पूरा करना पड़ता है, लेकिन सरकार को उनकी फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि एकजुटता के दम पर किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। अध्यक्षता सतीश त्यागी दहचंद और संचालन बिल्लू त्यागी चौकड़ा ने किया। समिति चेयरमैन कुबेरदत्त त्यागी, अमरीश त्यागी, बबलू प्रधान, सरफराज त्यागी कुटेसरा, पवन त्यागी चौकड़ा, ठाकुर सतीश चंद, ठाकुर मामचंद कसौली, तौहीद हसन खुसरोपुर, विजेंद्र त्यागी, समद ग्राम अध्यक्ष नगलां राई, आलम खुसरोपुर, जसप्रकाश, बंटू त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed