फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU built tents in the police stations, tied animals

भाकियू ने थानों में तंबू गाडे, पशु बांधे

Mon, 17 Aug 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
BKU built tents in the police stations, tied animals
पुरकाजी थाने पर एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू ने थानों में तंबू गाडे़, पशु बांधे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की चीनी मिलों पर बकाया एक हजार करोड़ और देरी से भुगतान के ब्याज की मांग को लेकर भाकियू ने सोमवार को थानों में तंबू गाड़ दिए। खतौली थाने में कार्यकर्ताओं ने पशु भी बांध दिए। बुढ़ाना, मंसूरपुर, पुरकाजी, तितावी, मीरापुर, रोहाना, भोपा थाने पर दिनभर भाकियू का कब्जा रहा। मिल प्रबंधन के लोग धरना स्थलों पर पहुंचे और भुगतान का आश्वासन दिया। भाकियू ने सभी जगह मुख्यमंत्री के नाम गन्ना भुगतान को लेकर ज्ञापन भी दिया। तितावी में संचालक को लेकर भाकियू नेताओं में मारपीट हो गई, जिससे चाकू भी चल गए। बीचबचाव के दौरान सीओ फुगाना हाथ में चाकू लगने से जख्मी हो गए।
खतौली में भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर-ट्रालियों से थाने को घेर लिया और तंबू गाड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने अपने पशुओं को थाने में बांधते हुए नारेबाजी की। किसानों ने कोरोना काल में एक साथ बैठकर रागिनी का आनंद लिया। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी को भी बैठा लिया और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। मिल प्रबंधन के 20 करोड़ के भुगतान के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। धरना-प्रदर्शन में सतेंद्र चौहान, कपिल सोम, राजवीर, खड़क सिंह, धमेंद्र, राजा, अनिल प्रधान, ऋषिपाल भारी, सुनील प्रधान, रंजन अहलावत, बिटटू ठाकुर, विपिन, धर्मवीर राठी आदि किसान शामिल रहे। धरने की अध्यक्षता ज्ञानू पहलवान रतनपुरी तथा संचालन मनोज सहरावत ने किया।
विज्ञापन

बंद कमरे में हुई अधिकारियों के साथ वार्ता
बुढ़ाना में भाकियू का कोतवाली परिसर में नौवें दिन भी बेमियादी धरना जारी रहा। सोमवार को कोतवाली परिसर में महापंचायत के आयोजन की घोषणा से काफी संख्या में कार्यकर्ता धरनास्थल पर कोतवाली पहुंचे। चीनी मिल व प्रशासनिक अधिकारियों की भाकियू पदाधिकारियों के साथ घंटों बंद कमरे में वार्ता चली। भैंसाना चीनी मिल के अधिकारियों ने आश्वासन देते हुए कहा कि 31 अगस्त तक पांच फरवरी तक के गन्ने का भुगतान किसानों को दे दिया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने कहा कि चीनी मिल के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के अनुसार सवा दो करोड़ का भुगतान रोजाना के हिसाब से होगा। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने किसानों को बताया कि भैंसाना चीनी मिल ने अब तक 42 प्रतिशत गन्ने का भुगतान किया है। भाकियू नेता गौरव टिकैत, जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार व प्रदेश सचिव ओमपाल मलिक आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
मंसूरपुर में भाकियू नेता चांदवीर बालियान और नीरज बालियान के नेतृत्व में किसानों ने थाने पर धरना दिया। धरने पर पहुंचे शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक बलधारी सिंह ने कहा कि मिल द्वारा 23 अप्रैल तक का भुगतान कर दिया गया है। मिल पर अभी किसानों का 126 करोड़ रुपये बकाया है। किसानों ने ज्ञापन तहसीलदार भगत सिंह तथा सीओ आशीष प्रताप सिंह को सौंपा। चांदवीर सिंह डायरेक्टर, विजेंद्र सिंह बालियान, राजीव तोमर, अशोक राठी, अंकित राठी, विजेंद्र बालियान, नीटू दूल्हेरा संजीव राठी, मोनू ,अंतरवीर सिंह, ,सुबोध प्रधान, अंगद, विनय भारद्वाज, करण बालियान, अहसान त्यागी आदि उपस्थित रहे। संचालन अशोक दुधाहेड़ी ने किया।
बाकी भुगतान जल्द देने का वादा
पुरकाजी थाने पर दोपहर 11 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक धरना चला। धरने पर पहुंचे उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के डीजीएम ऋषिराज शर्मा ने किसानों को बताया कि सात अप्रैल तक का गन्ना भुगतान कर दिया गया है। बाकी भुगतान भी जल्द ही कर दिया जाएगा। किसानों ने सीएम के नाम ज्ञापन एडीएम दीपक कुमार को सौंपा। धरने में मंडल महासचिव नवीन राठी, ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, मोहम्मद सुलेमान, इरशाद फरीदी, प्रधान प्रताप सिंह, अर्जुन सिंह, ऋषि पाल सिंह, जसवंत त्यागी, मगन सिंह, संजय त्यागी, राजा गुर्जर, मोहम्मद आरिफ, सोनू राठी, बिट्टू राठी, मोनू राठी, गोविंद शर्मा, अमित कुमार, रियासत खलीफा, आलम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
भोपा थाने पर धरने को भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी, योगेश शर्मा, सर्वेंद्र कुमार उर्फ मिंटू, पुष्पेंद्र उर्फ बिट्टू प्रधान ने संबोधित किया। राजेश कुमार, गयूर अली, उदयवीर भोकरहेङ़ी, मेहताब पहलवान, दिलशाद आदि मौजूद रहे। किसानों ने तहसीलदार अमित कुमार एवं चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सर्वेश कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। तितावी थाने पर भाकियू के धरने में पहुंचे तितावी चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक धर्मवीर सिंह ने बघरा ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सैनी एवं चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष कुशल वीर सिंह को बताया कि मिल ने 14 अप्रैल तक का 22 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना समिति को भेज दिया है। एक सप्ताह के पश्चात पांच दिन का भुगतान ओर भेज दिया जाएगा।
एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त
मीरापुर। भाकियू ने रामराज थाने पर धरना दिया। एसडीएम के आश्वासन पर धरनारत किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। मांगों को लेकर एसडीएम जानसठ को नौ सूत्री मांग पत्र भी सौंपा। धरने के दौरान जीएम गन्ना साईम अंसार व किसानों के बीच नोकझोंक भी हुई। चौधरी उदयवीर सिंह, अशोक घटायन, प्रहलाद सिंह, नवीन चौधरी, महबूब प्रधान, मुन्ना ठाकुर, राजेंद्र बालियान, सुदेश पाल, प्रधान राजपाल चौहान, देवेंद्र सिंह, खालीद गुर्जर, भीम सिंह, प्रताप प्रधान, तारीक, फारुख, साबिर, सतीश, आशु चौधरी, अमृतपाल सिंह, जगदीप उर्फ दीपा, परवेज, मोनिश, मोमिन सलमानी,आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। अध्यक्षता राजसिंह व संचालन प्रधान महबूब अली ने किया।

रोहाना। बकाया भुगतान की मांग को लेकर भाकियू ने रोहाना पुलिस चौकी के बाहर धरना दिया। अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया। आशीष त्यागी, ओमदत्त त्यागी, मणिकांत, पिंटू, भारद्वाज, अरविंद, श्रवणकुमार आदि उपस्थित रहे।

पुरकाजी थाने पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता।

पुरकाजी थाने पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मंसूरपुर में सीओ को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता।

मंसूरपुर में सीओ को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली थाने में धरने को संबोधित करते भाकियू मंडल महासचिव राजू अहलावत।

खतौली थाने में धरने को संबोधित करते भाकियू मंडल महासचिव राजू अहलावत।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाने में भैँसा बुग्गी लेकर आते भाकियू कार्यकर्ता।

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाने में भैँसा बुग्गी लेकर आते भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली थाने में ट्रैक्टर लेकर आते भाकियू कार्यकर्ता।

खतौली थाने में ट्रैक्टर लेकर आते भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाने में धरने के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने पशु भी बांध दिया।

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाने में धरने के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने पशु भी बांध दिया।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रामराज थाने पर गन्ने के भुगतान को लेकर धरनारत भाकियू के कार्यकर्ता।

रामराज थाने पर गन्ने के भुगतान को लेकर धरनारत भाकियू के कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भोपा थाने में मौजूद भाकियू कार्यकर्ता व चीनी मिल प्रबंधक।

भोपा थाने में मौजूद भाकियू कार्यकर्ता व चीनी मिल प्रबंधक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed