{"_id":"60ce35138ebc3e356e262386","slug":"bku-angry-with-the-business-of-adulterated-milk-and-mava-muzaffarnagar-news-mrt543538325","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी मावे-दूध के कारोबार पर आक्रोशित भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी मावे-दूध के कारोबार पर आक्रोशित भाकियू
विज्ञापन
मिलावटी मावे-दूध के कारोबार से भाकियू खफा
छपार/रोहाना (मुजफ्फरनगर)। कृषि कानूनों के विरोध में हाईवे पर छपार व रोहाना टोल प्लाजा पर चल रहा भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना लगातार 24वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को धरनास्थल पर हुई सभा में किसानों ने क्षेत्र में मिलावटी मावे-दूध के कारोबार पर आक्रोश जताया। विद्युत निगम में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाया।
दिल्ली-दून हाईवे स्थित छपार टोल प्लाजा पर चल रहे भाकियू के अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि क्षेत्र में मिलावटी मावा व दूध का धंधा जोरों पर है। कई गांवों में सिंथेटिक मावे की दर्जनों भट्ठियां खुलेआम चल रहीं हैं। यह मावा और दूध हलवाइयों को सप्लाई हो रहा है। खाद्य विभाग चुपचाप बैठकर तमाशा देख रहा है। इस मावे-दूध के इस्तेमाल से संक्रामक रोग फैल रहे हैं। उन्होंने डीएम से इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। इसके साथ ही कुतुबपुर-खुड्डा लिंक मार्ग के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा उठाते हुए उसके निर्माण की भी मांग की गई। विनय त्यागी, अशोक कुमार, कय्यूम अंसारी, ब्रिजेश, प्रवीण, सुशील, दीपक, रामकुमार त्यागी और काला आदि मौजूद रहे।
उधर, सहारनपुर स्टेट हाईवे पर रोहाना स्थित टोल प्लाजा पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर सिंह ने कहा कि सरकार पूरी तरह किसान विरोधी कार्य कर रही है। विद्युत निगम में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है, जिसके चलते किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यदि जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो भाकियू बड़ा आंदोलन करेगी। नवीन त्यागी, हसरत प्रधान, संजय त्यागी, मोहित, रोबिन सिंह, पंकज भगत, अरुण शर्मा, कृष्ण शर्मा, ओमवीर सिंह, संदीप चौधरी, सचिन पुंडीर और चुन्नू पुंडीर आदि मौजूद रहे।

छपार टोल प्लाजा पर भाकियू के कार्यकर्ता धरनास्थल पर प्रदर्शन करते हुए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन