फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU Ambavat sit on the powerhouse

भाकियू अंबावत ने दिया बिजलीघर पर धरना

Fri, 20 Nov 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
BKU Ambavat sit on the powerhouse
पुरकाजी बिजलीघर पर जेई को समस्याओं का ज्ञापन देते भाकियू अंबावत के लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू (अंबावत) ने दिया बिजलीघर पर धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। विद्युत निगम की कार्यप्रणाली के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर भाकियू (अंबावत) के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाहलम के नेतृत्व में पुरकाजी बिजलीघर पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने जेई को बंधक बनाकर अपने बीच बैठाए रखा। जेई द्वारा समस्याओं का जल्द समाधान कराने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे भाकियू (अंबावत) के कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे बाद धरने पर पहुंचे जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाहलम को कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं बताई। इसी दौरान जेई जावेद अख्तर भी बिजलीघर पर पहुंच गए, जिन्हें कार्यकर्ताओं ने बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। बरला निवासी आरिफ त्यागी ने आरोप लगाया कि गांव की मस्जिद के पास एक पोल काफी दिनों से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है, जिससे हादसा होने का खतरा बना रहता है। मांग के बावजूद पोल नहीं बदला जा रहा है। गांव छपार निवासी जब्बार ने आरोप लगाया कि एक मोहल्ले में विद्युत लाइन नहीं होने से अंधेरा छाया रहता है। कई बार मांग करने के बावजूद लाइन चालू नहीं कि जा रही है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने बिजली बिलों में गड़बड़ी व लाइनमैनों पर जर्जर तारों को बदलने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। जेई द्वारा उन्हें समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। इस पर जेई को समस्याओं के निराकरण कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद करीब दो बजे ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। धरने पर सोनू गुर्जर, महिपाल फौजी, सोनू मुखिया, कालूराम पंवार, उपेंद्र कुमार, मोहमद उबैद, आरिफ त्यागी, जुनैद खान, नदीम, नफीस, अय्यूब, हुसैन, रोहित कुमार, मतलूब, इरशाद, शमीम, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव सोनू गुर्जर व संचालन सालिम त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed