फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP working in the interest of people: Kapil Dev

जन-जन के हित में कार्य कर रही भाजपा सरकार : कपिल देव

Mon, 06 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP working in the interest of people: Kapil Dev
भाजपा पार्टी कार्यालय पर बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा जन-जन के हित में कार्य कर रही है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें।
विज्ञापन

गांधीनगर स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही पार्टी आगे बढ़ रही है। सरकार की उपलब्धियों के पत्रक को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें।
विज्ञापन

जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि अभियान को अधिक से अधिक प्रभावशाली बनाएं। पदाधिकारी और कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों के पत्रक जनसंपर्क कर प्रत्येक बूथ पर पहुंचाने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सरकार की उपलब्धियां गिर्नाइं। जनसंपर्क गतिविधियां 75 घंटे, बाहरी गतिविधियां 75 घंटे, विकास तीर्थ बाइक रैली, गरीब कल्याण जनसभा, योग दिवस, बूथ सशक्तिकरण अभियान और नगर निकाय चुनाव की चर्चा की।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और संचालन जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर ने किया। मौके पर जिपं अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, रामकुमार सहरावत पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, सहकारी बैंक चेयरमैन सतपाल पाल, पिछड़ा आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, सुखदर्शन बेदी, कर्नल सुधीर कुमार, जिला महामंत्री विजय सैनी, रोहिल वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, अमित चौधरी, शरद शर्मा, रोहताश पाल, जिला मंत्री वैभव त्यागी, रेणु गर्ग, साधना सिंघल, बोबिंद्र सहरावत, सुनील दर्शन, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर दिखाया उत्साह
मुजफ्फरनगर। केंद्र की भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर विजय तीर्थ बाइक रैली का आयोजन किया। रैली में मुख्य अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला प्रभारी सतेंद्र सिसोदिया, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और क्षेत्रीय मंत्री अभिषेक जैन ने रैली को आरंभ किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान के नेतृत्व में बाइक रैली जीआईसी मैदान महावीर से आरंभ करके भाजपा जिला कार्यालय गांधी नगर में समापन किया गया। रैली में जिला महामंत्री श्याम रहेजा जिला मीडिया प्रभारी रजत जैन जिला उपाध्यक्ष मोनू मालिक, अभिषेक सिंघल, जिला मंत्री नीरज कश्यप, आदित्य शर्मा, जिला कीर्तियांश तोमर, राहुल चौहान, शुभम सैनी, यश गोयल, दिनेश पाल, प्रशांत गौतम, गुरुदत्त अरोरा, विकास राजपूत, मयंक राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed