भाजपा ने सीएए के पक्ष में मुहिम छेड़ी
जानसठ। भाजपा ने एनआरसी व सीएए का देश में हो रहे विरोध के चलते गांव गांव जाकर दूसरे वर्ग के लोगों को समझाकर उनसे समर्थन में एक गांव से 50 पोस्टकार्ड भेजने की मुहिम छेड़ी गई। सीएए समर्थन के कार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भेजे जाएंगे।
सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक निरीक्षण भवन पर जानसठ मंडल के प्रभारी मदन छाबड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वक्ताओं ने एनआरसी व सीएए कानून को लेकर देश में फैले भ्रम को दूर करने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर इस कानून के समर्थन में लोगों को समझाने का आह्वान किया तथा दूसरे वर्ग के लोगों से सीएए के समर्थन में प्रत्येक गांव से 50 पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भेजने पर बल दिया गया। सोमवार को मंडल प्रभारी द्वारा इस कानून के समर्थन मेें इस मुहिम की शुरुआत की। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि कुछ विपक्षी पार्टियां अल्पसंख्यकों को बरगलाकर प्रदेश में आंदोलन की आड़ में माहौल खराब करने का काम कर रही हैं। यह कानून किसी की देश से नागरिकता नहीं छीन रहा है। बैठक में सतीश खटीक, विपिन काटका, राजा कर्णवाल, विकाश गुप्ता, मोहम्मद उस्मान, सोनी गुर्जर, योगेंद्र, सोनू संभलेहड़ा, शशिकांत राजवंशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।