फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP workers celebrated Shyama Prasad's birth anniversary

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई श्यामा प्रसाद की जंयती

Wed, 07 Jul 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated Shyama Prasad's birth anniversary
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई श्यामा प्रसाद की जंयती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 122वीं जयंती पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने मुखर्जी के बलिदान को याद किया।

गांधीनगर स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि वह एक प्रख्यात शिक्षाविद, राष्ट्र चिंतक व भाजपा की मूल पार्टी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से थे। महर्षि कश्यप की कर्मभूमि जम्मू-कश्मीर के एकत्रीकरण व परमिट सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाकर साकार किया है। पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, राजीव सिंह गुर्जर, जिला मंत्री रेणु गर्ग, साधना सिंघल, सचिन सिंघल, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य अमित सिंह रावल, रविकांत काका, जिला संयोजक सोशल मीडिया विभाग रक्षित नामदेव, जिला संयोजक आईटी विभाग सचिन सैनी, जिला सह संयोजक उत्कर्ष त्यागी, जयकुमार वर्मा, पंकज, हेमंत कुमार, गौरव व अंकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed