फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP worked to make the state riot-free: Brajesh Pathak

भाजपा ने सूबे को दंगामुक्त करने का काम किया : बृजेश पाठक

Fri, 18 Nov 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
BJP worked to make the state riot-free: Brajesh Pathak
नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी कें साथ मौजूद केंद्रीय मंत्री संजीव बालि - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली (मुजफ्फरनगर)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा सरकार में यूपी दंगायुक्त हो गया था, भाजपा सरकार ने सूबे को दंगामुक्त करने का काम किया है। माफिया प्रदेश छोड़कर चले गए हैं।
विज्ञापन

कस्बे में जीटी रोड स्थित आर्यन बैंक्वेट हॉल में भाजपा की खतौली प्रत्याशी राजकुमारी सैनी की नामांकन सभा में ब्रजेश पाठक ने कहा कि खतौली का चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। चुनाव तय करेगा कि यूपी के लोग प्रदेश को दंगा मुक्त चाहते हैं या उन लोगों के साथ खड़े हैं हुए हैं, जिन्होंने जिले को दंगे में झोंकने का काम किया था।
विज्ञापन

पहले देश में घोटाले हो रहे थे, लेेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से दुनिया में देश का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। भाजपा ने किसानों को सम्मान निधि देने का काम किया। सरकारी योजनाओं से लोगों को हित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सतेंद्र सिसौदिया, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, एमएलसी वंदना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, प्रत्याशी राजकुमारी सैनी, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक उमेश मलिक, यशपाल पंवार, देवव्रत त्यागी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, विधायक अमित अग्रवाल, राजू अहलावत, अमित शास्त्री, पंकज भटनागर, अमित उपाध्याय, सुधीश पुंडीर उपस्थित रहे।
इन्होंने थामा भाजपा का दामन
रालोद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अभिषेक चौधरी, भाकियू छोड़कर आए जसवीर सिंह, श्यामलाल, सावंत, अनिल कुमार, अनुज, नितिन गर्ग, ब्रिजेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह, जानवीर सिंह, प्रताप, दिनेश, रोहित आदि का स्वागत किया। सभी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
फोन, चिट्ठी, एसएमएस से मतदाताओं को बुलाओ
राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के हम कार्यकर्ता है। जीत में क्या अंतर आएगा, यह देखना है। जितने मतों से पहले जीत हुई इस बार दोगुनी मतों से जीत होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो लोग बाहर है उन्हें फोन करो, चिट्ठी भेजो, एसएमएस करो। उन्हें मतदान के लिए बुलाओ।
दस हजार रुपये के सिक्के लेकर नामांकन करने पहुंचे मनीष
मुजफ्फरनगर। खतौली के उपचुनाव में दिलचस्प मामला सामने आया है। भैंसी गांव के समाजसेवी मनीष चौधरी ने चंदा एकत्र कर नामांकन के लिए सिक्कों के रूप में फीस जुटाई। उनके पास चंदे के करीब दस हजार रुपये के सिक्के एकत्र हो गए। दोपहर के समय सिक्कों को लेकर वह एडीएम प्रशासन के न्यायालय में नामांकन करने पहुंच गए। जहां पर चुनाव अधिकारी एसडीएम खतौली जीत सिंह राय के सामने सिक्के रख दिए और नामांकन की बात कही। एसडीएम ने उन्हें बैंक में फीस जमा करने के लिए भेजा है। वह बैंक में सिक्के जमा कर लौटे, लेकिन तक तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने गलत तरीके से उन्हें नामांकन से रोका है।
अमिताभ और नूतन ठाकुर पहुंचे
मुजफ्फरनगर। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने अपनी पार्टी अधिकार सेना से प्रत्याशी मोहम्मद यूसुफ को मैदान में उतारा दिया है। आज अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर ने प्रत्याशी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन कराया।

इस बार भाजपा को मिलेंगे दोगुना वोट
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा इस सीट को दोगुनी वोटों से जीतेगी। मुख्यमंत्री योगी के किसी भी सिपाही को कम नहीं होने दिया जाएगा। कपिल देव ने कहा कि खतौली निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी एक सच्चे राष्ट्रवादी, देशभक्त नेता हैं जिन्होंने न्याय के लिए लड़ाई लड़ी और जेल काटी है। जैसे मां दुर्गा ने सभी असुरों को परास्त कर उनका विनाश किया था, वैसे ही खतौली चुनावी मैदान में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी बाहुबली का दमन करेगी और पिछले चुनाव में मिले वोटों से दोगुने मत हासिल करेगी।

खतौली में पहुंचने पर ब्रिजेश पाठक को कार्यक्रम स्थल तक लाते हुए पूर्व विधायक विक्रम सैनी

खतौली में पहुंचने पर ब्रिजेश पाठक को कार्यक्रम स्थल तक लाते हुए पूर्व विधायक विक्रम सैनी- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed