फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP will win all six seats in the district: Bhupendra Chaudhary

भाजपा जिले की सभी छह सीट जीतेगी

Mon, 20 Dec 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP will win all six seats in the district: Bhupendra Chaudhary
शिव चौक पर पहुची जन विश्वास यात्रा के दौरान मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाजपा जिले की सभी छह सीट जीतेगी : भूपेंद्र चौधरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिव चौक पर पहुंची भाजपा की जनविश्वास यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। यहां भाजपा नेताओं ने कहा कि यह चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि सुरक्षा, विकास और विश्वास भाजपा ही दे सकती है। सपा की तुष्टिकरण की राजनीति का खात्मा भी भाजपा ही करेगी।
प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश से अपराधियों का सफाया कर दिया है। अब किसी की हिम्मत हमारी बहन बेटियों की तरफ गलत निगाहे उठाने की नहीं है। योगी ने प्रदेश की जनता का दिल जीत लिया है। भाजपा की सरकार एक बार फिर प्रचंड बहुमत से आएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि यदि आप पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तुष्टिकरण से मुक्ति चाहते हो तो भाजपा को सत्ता में लाना होगा। योगी सरकार कांवड़ यात्रा में डीजे पर रोक नहीं लगाती, बल्कि फूलों की वर्षा करती है। प्रदेश में भाजपा की जीत का संदेश देश में ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान तक जाएगा। अपनी पीढ़ियों के भविष्य के लिए हमें भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश का माहौल बदलने का काम किया है। अब पुलिस पर हमले नहीं होते। आम आदमी में दहशत का माहौल था जो योगी सरकार ने खत्म किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, नितिन मलिक, वैभव त्यागी, अचिंत मित्तल, रोहताश पाल, तरूण पाल, सत्यपाल आदि मौजूद रहे।
भाजपा ने शहर को जलने से बचाया था : बालियान
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि जिले में भाजपा के प्रति 2017 जैसा माहौल है, एक बार फिर हम जिले की सभी छह सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में उपद्रवियों का उन्हीं की भाषा में जवाब दिया गया। सीएए के आंदोलन के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं ने शहर को जलने से बचाया। मै खुद कार्यकर्ताओं के साथ शिवचौक पर पहुंचा था।

भोले बाबा के किए दर्शन
भाजपा नेताओं ने शिवचौक पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। दर्शन कर प्रसाद भी ग्रहण किया।

शिव चौक पर यात्रा को संबोधित करते पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र चौधरी।

शिव चौक पर यात्रा को संबोधित करते पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र चौधरी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शिव चौक पर जन विश्वास यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में मंचासीन भाजपा के  मंत्रीगण।

शिव चौक पर जन विश्वास यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में मंचासीन भाजपा के मंत्रीगण।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

यात्रा को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल।

यात्रा को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed