{"_id":"6202b110dabaef075e38db85","slug":"bjp-will-show-full-film-after-22-victory-maurya-muzaffarnagar-news-mrt5763025143","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 की जीत के बाद भाजपा दिखाएगी पूरी फिल्म : मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 की जीत के बाद भाजपा दिखाएगी पूरी फिल्म : मौर्य
विज्ञापन
मोरना में आयोजित रैली में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का फूलों सें स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 की जीत के बाद भाजपा दिखाएगी पूरी फिल्म : मौर्य
मुजफ्फरनगर, मोरना। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोरना शुगर मिल का विस्तारीकरण का फैसला हमारी सरकार ने कर दिया है। सपा, बसपा, लोकदल, कांग्रेस सोचती थी कि मोदी को प्रधानमंत्री बनने नहीं देंगे, लेकिन जनता ने फैसला किया। लोगों ने 2017 में भाजपा शासन का टृेलर देखा है और 2022 के बाद हमारी सरकार वास्तविक फिल्म दिखाने का काम करेंगी।
महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मैदान में मीरापुर से भाजपा प्रत्याशी प्रशांत गुर्जर के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि प्रदेश में 300 सीटें भाजपा जीतेगी। सारे विरोधी एक हो जाएं, लेकिन जनता इन्हें वोट की चोट देगी। भाजपा की जीत का मतलब बेहतर कानून व्यवस्था की गारंटी है। भाजपा की सरकार में कोई दंगा नहीं कर सकता है। भूमाफिया जमीन पर कब्जा नहीं कर सका। विकास की गंगा बहेगी।
भ्रष्टाचारी, अपराधी को जेल में भेजने की ताकत आप हमें दें अंजाम हम देेंगे। किसानों सिंचाई के लिए फ्री बिजली मिलेगी।
प्रत्याशी प्रशांत गुर्जर ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास में कोई कमी बाकी नहीं रखेंगे। पूरे क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई जाएगी। संचालन जोगेंद्र वर्मा व अध्यक्षता विजय शुक्ला ने की। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, अनिल राठी ब्लॉक प्रमुख, अमित चौधरी प्रमुख, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित राठी, नजर सिंह, ज्ञानेंद्र बबलू, पूर्व विधायक मिथलेशपाल, यशपाल पंवार, डॉ. वीरपाल सहरावत, सतनाम बंजारा, डॉ. पुरुषोत्तम जाटव, संदीप गुजर, सतेंद्र प्रधान, प्रदीप सैनी, नवीन सैनी आदि का सहयोग रहा।

मोरना में आयोजित रैली को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन