फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP state president Dr.Mahindranath in Muzaffarnagar

पलायन नहीं करना पड़ेगा : पांडेय

Fri, 11 May 2018 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Fri, 11 May 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
BJP state president Dr.Mahindranath in Muzaffarnagar
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि प्रदेश में अपराधों पर अंकुश लग गया है, अब भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अभियान चलेगा। गोरखपुर और फूलपुर में भाजपा की हार अति आत्म विश्वास के कारण हुई। उप चुनाव में 55 प्रतिशत मतदान कराना हमारी प्राथमिकता होगी। अति दलितों और अति पिछड़ों को अलग से आरक्षण पर अध्ययन हो रहा है।  
विज्ञापन


मेरठ रोड स्थित एक रिसोर्ट में पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार से पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल था। 13 महीने में हमने अपराधों पर अंकुश लगाया है। अब कैराना के लोगों को पलायन नहीं करना पड़ेगा। अपराधी प्रदेश से पलायन कर रहे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ भी अभियान चलेगा।
विज्ञापन


बीते 15 वर्षों की व्यवस्था में पनपे अधिकारी और कर्मचारी तंत्र में भ्रष्टाचारी कीडे़ बन गए हैं। सफाए में वक्त लग रहा है, जल्द ही ब्यूरोक्रेसी में बदलाव नजर आएगा। ग्राम स्वराज अभियान सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता के लिए चलाया गया है। इस अभियान को आगे भी चलाया जाएगा। दलित सांसदों के सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि हम दलितों की समस्याओं का सच्चे मन से निराकरण चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों में अलग-थलग पड़ी बस्तियों को मुख्यधारा से जोड़ना चाहते हैं। हमने सभी दलित सांसदों और विधायकों से कहा है कि दलितों की समस्याओं और उनके निराकरण के तरीकों को पार्टी के सामने रखें। हम गरीब के जीवन में बदलाव चाहते हैं, यही पीएम मोदी की सोच है। उन्होंने कहा कि अति दलितों और अति पिछड़ों को अलग से आरक्षण देने पर अध्ययन चल रहा है। इनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए काम होगा। गोरखपुर और फूलपुर में पार्टी की हार अति आत्मविश्वास मेें हुई, अब ऐसा नहीं होगा।

उप चुनाव में 55 प्रतिशत मतदान पार्टी का लक्ष्य है। पार्टी इस चुनाव को पूरे योजनाबद्ध तरीके से लड़ेगी। नूरपुर में अवनी सिंह के नामांकन में उमड़ी भीड़ से तय हो गया है कि उपचुनाव में भाजपा जनता की पसंद रहेगी। जाटों के भाजपा के साथ होने के सवाल पर कहा कि पार्टी में जाट समाज का पूरा सम्मान है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद डॉ संजीव बालियान, प्रदेश महामंत्री एमएलसी विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोघा, विधायक उमेश मलिक, विधायक विजय कश्यप, जिला प्रभारी अरूण वशिष्ठ, जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, जिला महामंत्री हरीश अहलावत, शरद शर्मा, सतपाल सिंह पाल, संजय अग्रवाल, रामकुमार सहरावत, राजकुमार छाबडा, जगदीश पांचाल, संजय गुप्ता, श्रीकांत त्यागी, वैभव त्यागी, गीता जैन, सुषमा पुण्डीर, अतुल सैनी,  सुनील तायल आदि मौजूद रहे। 


करोड़पतियों को अनुदान का मामला सीएम के सामने जाएगा 
मुजफ्फरनगर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि जिले में कृषि यंत्रों का दस-दस लाख अनुदान करोड़पतियों को देने का मामला वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखेंगे। भ्रष्ट अफसरों की अब खैर नहीं होगी। सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता लाई जायेगी। पूरे प्रदेश में ऐसे अफसरों को चिन्हित करेंगे जो सरकार की छवि को खराब करने का काम कर रहे हैं। यह मामला गंभीर हैं। गरीब किसानों के लिए चलाई गई योजना का लाभ पात्रों को ही मिलना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed