फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP sponsored attacks will not be able to suppress voice: Zia

भाजपा प्रायोजित हमले नहीं दबा सकेंगे आवाज : जिया

Sun, 04 Jan 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
BJP sponsored attacks will not be able to suppress voice: Zia
मुजफ्फरनगर। सपा की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष जिया चौधरी पर हुए हमले की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद का मतलब एक-दूसरे पर हमला नहीं होता। पुलिस-प्रशासन को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि सपा की आवाज को भाजपा प्रायोजित हमलों से रोका नहीं जा सकता। समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार की इस मुद्दे पर नाकामी उजागर करती रहेगी।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित कार्यालय पर बैठक में सांसद हरेंद्र मलिक ने सपा कार्यकर्ता से संयम के साथ मिशन 2027 में जुटने का आह्वान किया। आह्वान किया कि सपा की सरकार बनाने के लिए मेहनत करें। एसआईआर अभियान पर लगातार सतर्क दृष्टि रखें। जिलाध्यक्ष के साथ गलत बर्ताव किया गया है, इसके लिए संगठन मजबूती से खड़ा है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत ने एसआईआर की भाजपा की साजिश को प्रथम चरण में रोकने का काम किया है। आगे भी एकजुट रहकर सभी पात्र मतदाताओं की वोट बचाने को आगे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, राजकुमार यादव, महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी ने कहा कि भाजपा के इशारे पर अराजक तत्वों ने हमला किया है। यह हमला कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है। हमारा ध्यान शिक्षा, स्वास्थ्य,बेरोजगारी जैसे मुद्दे है, जिन पर भाजपा सरकार नाकाम होकर अराजकता का माहौल बना रही है।

देश की प्रथम महिला शिक्षक व महान समाजसेविका सावित्री बाई फूले की जयंती पर नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए गए।
प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, जसवीर वाल्मीकि, सतेंद्र सैनी, सोमपाल सिंह कोरी, साजिद हसन, धर्मेंद्र सिंह नीटू, विकिल गोल्डी अहलावत, तहसीन मंसूरी, माजिद सिद्दीकी, शमशेर मलिक, सपा शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट और संचालन पवन बंसल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed