{"_id":"6340746fc3cbd86e9f1f317c","slug":"bjp-sends-those-who-raise-their-voices-to-jail-pandey-muzaffarnagar-news-mrt608615286","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवाज उठाने वाले को जेल भेजती है भाजपा : पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवाज उठाने वाले को जेल भेजती है भाजपा : पांडेय
विज्ञापन
सिचाई विभाग के गेस्ट हाऊस पर वार्ता करते रालोद के पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा के प्रदेशाध्यक्ष अमन पांडेय ने सूबे में भी छात्र संघ के चुनाव की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज को दबाना चाहती है। जो भी यहां आवाज उठाता है, भाजपा उसे जेल भेज देती है।
महावीर चौक स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता की। कहा कि रालोद छात्र सभा का विस्तार करने को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। इसको लेकर वह जगह-जगह जाकर कार्यक्रम करेंगे।
पिछले दिनों रालोद छात्र संघ के पदाधिकारियों के जेल जाने के मामले पर अमन पांडेय ने कहा कि सरकार किसी को अपने हक की आवाज उठाने का मौका नहीं देती है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती रैली का भी रालोद ने विरोध किया था, उसका हम आज भी विरोध करते हैं। वह किसी भी छात्र का विरोधी नहीं है। इसलिए उन्होंने अपने कार्यालय पर अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था कराई हुई है। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक, रुहेल खंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रशांत ओलख और छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान मौजूद रहे।