{"_id":"6071f3398ebc3e24697beb84","slug":"bjp-rebels-will-be-out-of-the-party-pathak-muzaffarnagar-news-mrt5339274180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी से बाहर होंगे भाजपा के बागी: पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी से बाहर होंगे भाजपा के बागी: पाठक
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेते मंत्री बृजेश पाठक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी से बाहर होंगे भाजपा के बागी: पाठक
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के विधि एवं न्याय कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागी पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित होंगे। पार्टी अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित हुई बैठक में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों की सूची मांगी जा रही है। उन्होंने कहा की पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर भारतीय जनता पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाएगा। पंचायत चुनाव के पश्चिम के प्रभारी संजय राय ने भी पार्टी गाइड लाइन से सभी को अवगत कराया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी चंद्रमोहन ने कहा कि भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करें। यह आने वाली विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। इस मौके पर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी, पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल एवं जिला संचालन समिति के सदस्य आदि मौजूद रहे।