फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP policies ruined farmers: Ramkaran

भाजपा की नीतियों ने किसानों को बर्बाद किया: राम करन

Wed, 20 Jan 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
BJP policies ruined farmers: Ramkaran
सपा कार्यालय पर कार्यकताओं को संबोधित करते लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाजपा की नीतियों ने किसानों को बर्बाद किया: रामकरन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष रामकरन निर्मल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों ने देश के किसानों को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। किसान सड़कों पर उतर कर आंदोलन में जान दे रहे हैं , मगर भाजपा सरकार संवेदनहीन बनी है।
सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए रामकरन निर्मल ने कहा कि देश और प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। किसानों को फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा। युवा बेरोजगार भटक रहे हैं। महिलाओं के साथ गंभीर अपराध हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को बर्बाद करने के लिए ही पीएम ने पूंजीपतियों को हित के लिए ही कृषि कानून बनाए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने युवाओं को किसानों को जागृत करने के लिए आंदोलन चलाए हैं। गांव गांव जाकर किसानों को भाजपा सरकारों की गलत नीतियों की जानकारी दी जा रही है। सपा ने हमेशा ही संघर्ष किया है। भाजपा सरकार निरंकुश होकर हर वर्ग के हितों के विपरीत कार्य कर रही है। जनता इसका जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हम जनपदों में संगठन की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। युवाओं की संघर्ष क्षमता को परखा जा रहा है। यहां जिले में लोहिया वाहिनी, छात्र सभा और मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ता से पहले महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर रामकरन निर्मल का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने उनको सम्मानित किया। प्रमोद त्यागी ने बताया कि आज किसानों की देश में जो दुर्दशा है, उसकी जिम्मेदार भाजपा और उसकी सरकारों की नीतियां हैं। इस दौरान जिया चौधरी, डा. इसरार अली, शहजाद, हिमांशु शर्मा, जनार्दन विश्वकर्मा, तरुण शर्मा, अरशद मलिक, गौरव जैन, शमशेर मलिक, शलभ गुप्ता, शौकत अंसारी, सचिन अग्रवाल, साजिद हसन, यूसुफ गौर, संदीप धनगर, सलमान अंसारी, दिलनवाज सलमानी, गोल्डी अहलावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed