फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP MLA attacked in Sisauli, threw soot on the car, then ransacked

भाजपा विधायक उमेश मलिक पर जान लेवा हमला

Sun, 15 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA attacked in Sisauli, threw soot on the car, then ransacked
सिसौली(मुजफ्फरनगर)। भाकियू के मुख्यालय सिसौली में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए बुढ़ाना के भाजपा विधायक उमेश मलिक का जबरदस्त विरोध हुआ, विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के लगाते हुए भाकियू समर्थकों ने उनकी स्कार्पियो कार पर पहले काला तेल डाल दिया। उनकी कार पर पथराव और लाठी डंडों से हमला किया गया। विधायक ने भाग कर एक मकान में घुसकर जान बचाई। हमले में उनका निजी सहायक और गनर घायल हो गए है। इस घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक समर्थकों में आक्रोश है। भौराकलां थाने पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और प्रदेश सरकार में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाधिकारी और एसएसपी भी भौराकलां थाने पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

बुढ़ाना सीट से भाजपा विधायक उमेश मलिक शनिवार दोपहर को सिसौली में रविंद्र बंजी के यहां जन कल्याण समिति की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी बीच गांव में लोगों से सिसौली स्थित किसान भवन पहुंचने का आह्वान किया गया और वहां भाकियू समर्थकों की भीड़ जुट गई। कार्यक्रम के बाद दोपहर करीब सवा तीन बजे उमेश मलिक जाने लगे तो लोगों ने भाकियू जिंदाबाद और उमेश मलिक के विरोध में नारे लगाने शुरू कर दिए। विधायक अपनी स्कार्पियो कार में सवार होकर चलने लगे तो नारे लगा रहे लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसी बीच उनकी कार पर काला तेल फेंक दिया। पुलिस की मौजूदगी में ही नारेबाजी कर रही भीड़ ने उनकी कार पर हमला कर दिया। लाठी डंडो और ईंट पत्थर से कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उनकी कार के शीशे तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। विधायक उमेश मलिक ने बताया कि उन पर जान लेवा हमला भाकियू के लोगों ने किया है। हमले में उनका निजी सहायक धर्मेंद्र, गनर दीपक घायल हुए है। इस घटना के बाद सिसौली में पंचायत चल रही है तो भाजपा समर्थक थाना भौराकलां पर जमे हुए हैं।

मुजफ्फरनगर : भौराकलां थाने में खड़ी विधायक की कालिख पुती गाड़ी।

मुजफ्फरनगर : भौराकलां थाने में खड़ी विधायक की कालिख पुती गाड़ी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : सिसौली में विधायक की गाड़ी पर पथराव करता युवक।

मुजफ्फरनगर : सिसौली में विधायक की गाड़ी पर पथराव करता युवक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed