{"_id":"59e3a5214f1c1b70548b7a55","slug":"bjp-leaders-suddenly-wake-up-wife-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं में अचानक जाग उठा पत्नी प्रेम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं में अचानक जाग उठा पत्नी प्रेम
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद चुनाव
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद में चेयरमैन का टिकट मांग रहे भाजपा नेताओं का पत्नी प्रेम अचानक जाग उठा है। सीट महिला के लिए आरक्षित होते ही इन नेताओं ने अपने साथ अपनी पत्नी का फोटो भी होर्डिंग और अन्य प्रचार सामग्रियों पर लगा दिया है। इस परिपाटी को पार्टी में काम कर रही महिलाएं अपने अधिकारों पर कुठाराघात बता रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका अध्यक्ष के लिए दावेदारी करने वाले शहर के बीजेपी नेताओं की आस्था अचानक अपनी पत्नी में ज्यादा बढ़ गई है। इन नेताओं ने दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए लगाए गए होर्डिंग पोस्टर और अन्य प्रचार सामग्री में अपने साथ अपनी पत्नी का फोटो भी लगा दिया है। कई नेताओं की पत्नी तो पहले से ही पार्टी में सक्रिय थी अब उनके चेहरे को आगे बढ़ा दिया गया है। राजीव गर्ग, अशोक बाठला, संजय अग्रवाल, श्रीमोहन तायल, अरविंद राज आदि भाजपा नेता अब अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे हैं।
प्रचार सामग्री पर पत्नी का फोटो उनके साथ आ गया है। इसी तरह भाजपा के अन्य नेता, सपा, कांग्रेस और बसपा के नेता भी अपनी पत्नी को चुनाव में सामने लाने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा में सक्रियता के साथ काम कर रही महिला नेत्री सरिता गौड़ का कहना है कि पार्टी को नेताओं की पत्नी को टिकट देने की परिपाटी बदलनी होगी, जो महिलाएं पार्टी में संघर्ष कर रही हैं, यह उनके लिए अन्याय होगा। महिला मोर्चा की क्षेत्रीय सचिव प्रीति चौधरी एडवोकेट का कहना है कि जो महिलाएं अपनी बात कहने में सक्षम हैं और पार्टी के लिए लगातार काम कर रही हैं उन्हें ही मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन