फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP leaders sad over the death of Minister Vijay Kashyap

भाजपा नेताओं ने कश्यप के निधन पर शोक जताया

Fri, 21 May 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders sad over the death of Minister Vijay Kashyap
भाजपा नेताओं ने मंत्री विजय कश्यप के निधन पर शोक जताया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र के द्वारा प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रहे स्वर्गीय विजय कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वर्चुअल बैठक का संचालन पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने विजय कश्यप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विजय कश्यप का निधन समाज व राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। सुनील बंसल ने कहा कि वे हमेशा संगठन के अनुशासित सिपाही बन कर रहे। प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वो सहजता और सरलता से अपने कार्यों को करते थे। प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने कहा कि उन्होंने संघर्ष और समर्पण से कार्य किया। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि उन्होंने ईमानदार नेता और कार्यकर्ता के रूप में संगठन और सरकार में कार्य किया। प्रदेश सरकार के मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा सरल और हंसमुख व्यक्ति असमय हमें छोड़ कर चला गया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सच्चा और अच्छा इंसान खो दिया है। सरल और सहज कार्यकर्ता के रूप में आजीवन रहे। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश मंत्री डॉ चंद्रमोहन, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सांसद प्रदीप चौधरी, सांसद भोला सिंह, सोमेंद्र तोमर विधायक, पश्चिम क्षेत्र के सभी विधायक एवं समस्त क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी ने जताया शोक
मुजफ्फरनगर। भाजपा जिला कार्यकारिणी एवं जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक वर्चुअल बैठक हुई। राज्यमंत्री विजय कश्यप और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के भाई स्वर्गीय जितेंद्र बालियान को सभी ने श्रद्धांजलि दी। क्षेत्रीय सह कोषाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डॉ चंद्रमोहन, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, प्रमोद ऊंटवाल, विक्रम सैनी, शाहपुर चेयरमैन प्रमेश सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल पवार, देवव्रत त्यागी, रूपेंद्र सैनी, राजीव गर्ग, विकास पंवार, जिला महामंत्री विनीत कात्यान, विजय सैनी, सुषमा पुंडीर, रोहिल बाल्मिकी, बिजेंद्र पाल, रेणु गर्ग, डॉ संदीप शर्मा, जगदीश पांचाल, सुखदर्शन बेदी, सुनील दर्शन, शरद शर्मा, साधना सिंघल, राहुल वर्मा, संजीव संगम, जिला मीडिया सह प्रभारी अचिंत मित्तल आदि शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed