{"_id":"610448de8ebc3e08a6763f95","slug":"bjp-leader-said-in-father-s-tribute-meeting-will-no-longer-live-in-village-with-family-khatauli-news-mrt5497592193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की श्रद्धांजलि सभा में बोला भाजपा नेता, परिवार के साथ अब गांव में नहीं रहूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की श्रद्धांजलि सभा में बोला भाजपा नेता, परिवार के साथ अब गांव में नहीं रहूंगा
विज्ञापन
जानसठ के गांव भलवा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोग।
- फोटो : KHATAULI
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव भलवा में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सुशील कुमार के पिता श्याम सिंह प्रजापति की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सुशील कुमार ने कहा कि पिता की हत्या के बाद उसका परिवार गांव में सुरक्षित नहीं है, इसलिए वह परिवार के साथ गांव में रहना नहीं चाहता है। सरकार उसको गांव से बाहर कहीं भी आवास दिलवाकर दे। उधर, समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस प्रशासन ने फरार बाकी नामजद आरोपियों को तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा।
गांव भलवा में 21 जुलाई को भाजपा बूथ अध्यक्ष सुशील कुमार के पिता श्याम सिंह की जंगल में गला रेतकर हत्या कर दी थी। सुशील कुमार ने गांव के ही आस मौहम्मद, शराफत बेग, इसरार, सुक्का, जुल्फकार, महताब, लताफत के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, बाकी दो आरोपी फरार हैं। शुक्रवार को गांव भलवा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेताओं के अलावा प्रजापति समाज से काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, एलडीबी के चेयरमैन बृजेश रस्तौगी, जानसठ ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह, हरेंद्र पूर्व प्रधान राठौर, सतवीर, देवा भैया, शशी प्रजापति गाजियाबाद, प्रमोद, राकेश, संदीप श्याम लाल, अरुण प्रजापति आदि मौजूद रहे।